पूर्वी चंपारण में निगरानी की कार्रवाई, शिक्षा विभाग का डाटा एंट्री ऑपरेटर घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, BEO हो गया फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2025

पूर्वी चंपारण में निगरानी की कार्रवाई, शिक्षा विभाग का डाटा एंट्री ऑपरेटर घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, BEO हो गया फरार

डेस्कः निगरानी की टीम ने मंगलवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने शिक्षा विभाग के घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहात अरेस्ट किया है। निगरानी की छापेमारी की भनक लगते ही शिक्षा विभाग का बीईओ मौके से फरार हो गया है।

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई,रोहतास में आदेशपालक एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को शिक्षा विभाग के चिरैया बीआरसी में डाटा एंट्री ऑपरेटर और बीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। शुरुआती जांच में मामले के सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहात गिरफ्तार कर लिया।

महिला अधिकारी नूपुर बोरा के घर विजलेंस छापेमारी में मिला खजाना, नोटों की गड्डियां और गहने देख उड़ गए होश
इस दौरान वहां पर मौजूद बीईओ चकमा देकर मौके से फरार हो गया। डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार को निगरानी की टीम अपने साथ ले गई। डाटा एंट्री ऑपरेटर और बीईओ पर शिक्षक मनिशूषण कुमार से पेमेंट के नाम पर अवैध राशि मांगने का आरोप है। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

See also  खान सर कोचिंग विवाद में नया ट्विस्ट, हवाई फायरिंग करते दिखे 2 गार्ड, उठा ले गई पुलिस

कार्ल गर्ल बताकर बिहार के युवती की तस्वीर कर दी वायरल, युवक ने 6 लाख रुपये भी वसूले
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक मनि भूषन कुमार का किसी मद के पैसा रिलीज़ करना था, जिसको लेकर बी ई ओ और डेटा ऑपरेटर ने मिलकर उनसे पैसे की डिमांड किया था जिसके बाद शिक्षक ने निगरानी का दरवाज़ा खटखटाया और टीम से मिल कर घूसखोर पदाधिकारी को पकड़ने की योजना बनाया।

धनबाद में NIA की छापेमारी, शाहबाज अंसारी के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को कार्रवाई
निगरानी ने जाल विछा कर बीईओ कार्यालय पहुंचा, जहां बीईओ को शक हुआ तो वह भाग निकला जबकि निगरानी की टिमदस हज़ार रुपये घूस लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया , निगरानी की टीम डेटा ऑपरेटर को अपने साथ लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now