- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

शराब से भरी स्कार्पियों पलटकर पानी में गिरी, लूटने की मची होड़

शराब से भरी स्कार्पियों पलटकर पानी में गिरी, लूटने की मची होड़

डेस्कः बिहार में पिछले 9 सालों से शराब बंदी है। इसके बाद भी राज्य में शराब तस्करों के हौसले बुलंद है। शराब तस्करी के रोजाना कोई न कोई मामला सामने आते रहते है। सिवान जिले के जमसिकरी गांव में तस्करी कर लाया गया शराब से भरा स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पानी में पलट गई।

70 में से 27 चाहिए जिताऊ सीटें, बिहार में राजद-कांग्रेस के बीच खींचतान? किन सीटों पर INC की नजर
पानी में स्कार्पियों के पलटने के बाद वहां मौजूद लोग गाड़ी में सवार लोगों को बचाने की जगह स्कार्पियों के अंदर रखे शराब की बोतलों को लूटने में लग गए। कुछ ही देर में 20 लाख रुपये से ज्यादा की शराब की बोतल स्कार्पियों के अंदर से लूट ली गई। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि शराब से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी गड्ढे में समा गई है। लोग गड्ढे में उतरकर गाड़ी के शीशे तोड़कर शराब की बोतले अपने साथी को दे रहे हैं, तो कई बैग में भरता हुआ नजर आ रहा है।

See also  15 अगस्त से पहले रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DIG ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

पूर्णिया में पीएम मोदी ने बिना नाम लिये राहुल गांधी पर कसा तीखा तंज, “मेरे आने से पहले मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा”

इस घटना को लेकर एक ग्रामीण ने बताया कि ”इस रास्ते से जो गुजर रहा था। वो पानी के गड्ढे में कूदकर शराब की दो बोतल हाथ में लेकर जा रहा था। स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया था। शराबबंदी के बावजूद भी इतने बड़े पैमाने पर शराब की खेप ले जाना शराब बंदी की पोल खोल रहा है”। वहीं मुफ्फसिल थाना प्रभारी अशोक दास ने बताया कि ”सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शराब खत्म हो चुकी थी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक अफरा-तफरी के बीच फरार होने में कामयाब हो गया है। बरहाल आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now