पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम पीड़ितों को किया नमन, पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, कहा- कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2025

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम पीड़ितों को किया नमन, पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, कहा- कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर

डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई में हुए एशिया कप के मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली। अपने जन्मदिन पर पाकिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद सूर्य कुमार यादव ने एक भावुक बयान के साथ देशवासियों और शहीदों को सम्मान दिया।

भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़की शुभम द्विवेदी की पत्नी- कहा-‘पाक के साथ मैच होना हमारे मुंह पर तमाचा’
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के वक्त और मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने कहा कि कुछ बातें खेल भावना से ऊपर होती हैं। यह फैसला भारत सरकार और बीसीसीआई की सहमति से लिया गया। हालांकि पाकिस्तानी टीम इस व्यवहार से निराश रही, लिहाजा सलमान अली आगा पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हुए।

68c751c3b4206 suryakumar explains why refused handshake with pakistan players 143733730 16x9 1

भारत-पाकिस्तान मैच का शुभम द्विवेदी की पत्नी ने किया विरोध, कहा-पहलगाम हमला याद करो, क्या कर रहे है क्रिकेटर!
भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ी इंतजार में बाउंड्री रोप के पास लाइन में खड़े थे। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया। दरअसल, ये एक परंपरा है, इसमें मैच की समाप्ति के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं।

See also  IND vs SL सुपर ओवर का कैसा रहा रोमांच? एशिया कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 15 सीटें नहीं मिली तो चुनाव में 100 सीटों पर लड़ेंगे, हम को मान्यता मिले ये मुख्य उद्देश्य
सुरक्षाबलों को समर्पित की जीत
सूर्यकुमार यादव ने मुकाबले के बाद कहा,‘ बिल्कुल सही मौका है, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं. इस जीत को हमारे सभी सुरक्षाबलों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने बहुत बहादुरी दिखाई। आशा है कि वह हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें उन्हें मुस्कुराने का मौका मिलेगा हम उन्हें जमीनी स्तर पर और ज्यादा वजह देंगे।’

 

PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने के मामले में पर कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने BJP नेता की शिकायत पर दर्ज किया FIR
बता दें, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका था जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने आईं। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय टीम ने न केवल मैदान पर अपनी ताकत दिखाई, बल्कि मैदान के बाहर भी देश के लिए एकजुटता का संदेश दिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने तो मुकाबले की शुरुआत में टॉस के वक्त पाकिस्तान के कप्तान से हाथ भी नहीं मिलाया था। मुकाबले के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी ने पाकिस्तानी प्लेयर से हाथ नहीं मिलाया और पवेलियन लौट गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now