नॉर्थ-ईस्ट में भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता, असम में था केंद्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2025

नॉर्थ-ईस्ट में भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता, असम में था केंद्र

डेस्कः असम के उदलगुडी समेत उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में रविवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। असम के अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के झटके दोपहर 5:20 बजे (IST) महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक घटना से किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है।

G0zmTLFa8AE5XoZ

भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़की शुभम द्विवेदी की पत्नी- कहा-‘पाक के साथ मैच होना हमारे मुंह पर तमाचा’

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र असम के उदलगुड़ी जिले में था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके असम के साथ-साथ नॉर्थ-ईस्ट के अन्य राज्यों जैसे मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “…अभी तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हम स्थिति पर सक्रियता से नजर रख रहे हैं।”

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान के डिजिटल नेटवर्क का खुलासा,पाकिस्तान में वीडियो रिकॉर्डिंग और रांची में अपलोडिंग!

G0zokFKb0AIQQ3H

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now