- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बिहार में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर भतीजा के साथ मारपीट

बिहार के मोतिहारी में बेची गई दुमका की नाबालिग लड़की, महिला समेत चार गिरफ्तार

डेस्कः बिहार के किशनगंज में आदिवासी समाज से आने वाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने मायके से ससुराल भतीजे के साथ साइकिल से जा रही थी, तभी शाम को कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। जिससे पीड़िता के भतीजे ने इसका विरोध किया। विरोध करना आरोपियों को नागवार गुजरा और उन्होंने भतीजे के साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला नक्सल कमांडर सुजाता ने किया सरेंडर, एक करोड़ का था इनाम
चाय बगान में दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम: इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ अभ्रद व्यवहार किया और उसे खींचकर चाय बगान में ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता के गहने लेकर मौके से फरार हो गए।

शराबबंदी वाले बिहार में दारू पार्टी; जाम टकराते प्रखंड प्रमुख सहित 5 लोग घर से गिरफ्तार
भतीजे ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने छानबीन शुरू की, तभी पीड़िता चाय के बगान में अचेत अवस्था में मिली। परिजन पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और 12 घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

See also  JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बनाई अपनी नई टीम, वशिष्ठ नारायण सिंह को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

मुखिया पति के घर पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार और 7 लग्जरी गाड़िया जब्त, पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले रोहतास में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। घटना को हॉस्टल में काम करने वाले कर्मियों ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now