पति नपुंसक, ससुर करते हैं पोते के लिए सेक्स की मांग; पूर्व ACP की बहू के आरोप

To fulfil her sexual desire, a girl inserted a moisturizer bottle in her private part, when it got stuck in her intestine, the doctors removed it without surgery

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ससुर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। खबर है कि आरोपी पूर्व पुलिस उपायुक्त है। महिला के आरोप हैं कि रिटायर्ड अधिकारी ने उनके साथ संबंध बनाने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने पति और सास पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व एसीपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पुलिस के अनुसार, महिला के आरोप हैं कि उनका पति बच्चे पैदा करने में असमर्थ है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर से बात करने, फर्टिलिटी ट्रीटमेंट लेने या गोद लेने पर विचार करने के बजाए उनपर दबाव डाला गया कि ससुर के जरिए बच्चे पैदा करो। महिला ने पति और सास पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री, नेपाल में सत्ता पर सस्पेंस हुआ खत्म

See also  गर्ल्स हॉस्टल में कैमरा, रात को बेडरूम में बुलाता था लड़कियां; बाबा चैतन्यानंद को लेकर बड़ा खुलासा

महिला ने पूर्व पुलिस अधिकारी पर कई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनका कहना है कि ससुर बगैर उनकी मर्जी के कमरे में घुस आते थे। साथ ही आरोप हैं कि वह परिवार के पोते की इच्छा पूरी करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने पर दबाव डालते थे। फिलहाल, पूर्व पुलिस अधिकारी के परिवार ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी करीब 5 महीने पहले हुई थी। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए महाबलेश्वर गए थे। यह यात्रा उन्होंने शादी के 15 दिन बाद की थी। महिला ने बयान दिया है कि उनके दोनों के बीच कभी शारीरिक संबंध नहीं बन सके।

महिला के आरोप हैं कि पति ने हनीमून के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। महिला का दावा है कि वह कथित नपुंसकता की वजह से ऐसा कर रहे थे। महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनके ससुर ना सिर्फ डिमांड करते हैं, बल्कि कई मौकों पर उनके कमरे में आ गए। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि वह बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए कह रहे थे।

See also  'आज मेरी जान का जन्मदिन है', रायपुर की जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

गुरुग्राम में कई साल से बेटियों से रेप कर रहा था पिता, जानते हुए भी चुप थी मां; टीचर की वजह से खुला मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now