रांची में ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लॉज में बना रखा था ठिकाना – हथियार, केमिकल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

रांची : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में एक संभावित ISIS आतंकी को रांची से गिरफ़्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी राजधानी के इस्लाम नगर इलाके के एक लॉज से की गई, जहाँ वह कई दिनों से छिपा हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति लंबे समय से लॉज में ठिकाना बनाकर रह रहा था और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से केमिकल्स, हथियार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार संदिग्ध से फिलहाल दिल्ली पुलिस और एटीएस की टीमें गहन पूछताछ कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इस गिरफ्तारी के बाद रांची समेत पूरे झारखंड में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस ने लॉज के अन्य कमरों की भी तलाशी ली और आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now