- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

अगर गैर कानूनी है… तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, माई-बहिन योजना पर सियासत तेज

Tejashwi Yadav के एक वोटर कार्ड को पटना SDO ने बताया फर्जी, कहा-ये अपराध है,16 अगस्त तक करें जमा

बिहार चुनाव से पहले माई-बहिन योजना पर आरजेडी और सरकार आमने-सामने आ गई है। राजद ने सरकार बनने पर माई-बहिन योजना के तहत महिलाओं को ढाई हजार रुपये प्रति माह देने का वादा किया है। जिसके लिए पार्टी के लोग महिलाओं से फॉर्म भरवा रहे हैं। जिसे नीतीश सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने धोखाधड़ी और ठगैती बताया है। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस कार्रवाई की बात कही है। अब इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।

तेजस्वी ने कहा कि हम लोग पॉलीटिकल पार्टी हैं। माई-बहिन योजना के लिए लोगों से फार्म भरवा रहे हैं। लेकिन हमारी पार्टी के लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है, तो हम लोग उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे और कोर्ट तक घसीटेंगे। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि अगर यह गैर कानूनी है, तो सरकार पार्टी को लिखित तौर पर दे। हम अपने कार्यकर्ताओं से कहेंगे मजबूती से लगे रहें। डरने की जरूरत नहीं है। इनकी गीदड़ भभकी से डरना नहीं है।

See also  गोरखपुर के 2 और होटलों में जिस्मफरोशी के सबूत मिले, संचालक-कर्मचारी फरार; पुलिस को 7 की तलाश

CCL के सुरक्षा अधिकारी समेत 7 गिरफ्तार, कोयला चोरी को लेकर झारखंड में CBI की बड़ी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड को वोटर लिस्ट में अनिवार्य करने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि यह हम लोगों की जीत है, विपक्ष की जीत है। हम लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट को हम धन्यवाद देते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव पर तेजस्वी ने कहा कि हम जीते या हारें, उससे कोई लेना-देना नहीं है। मजबूती से हमने अपने पक्ष को रखा है। मगर सवाल यह है कि पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ कहां हैं, क्या उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

आपको बता दें बिहार की राजनीति में भी महिला वोटर अहम हैं। जिन पर सभी दलों की निगाहें है। हाल ही में नीतीश सरकार ने महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। जिसमें एक परिवार की एक महिला को तत्काल 10,000 रुपए और छह महीने बाद 2 लाख रुपए देने की योजना है। तेजस्वी की ‘माई बहिन योजना’को विजय चौधरी जालसाझी और महिलाओं को भ्रमित करने वाला बता रहे हैं।

See also  पीएम मोदी को मोतिहारी में कार्यक्रम के दौरान दिखाएं काले झंडे, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया, तेजस्वी ने साधा निशाना

मैक्सीजोन के निदेशक और उनकी पत्नी 6000 करोड़ की ठगी मामले में अरेस्ट, ट्रेन के अंदर से खींचकर लाई पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now