एसीबी ने एसएसपी कार्यालय के लिपिक को 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 29, 2022

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रांची स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत कर्मचारी दीपक कुमार को मंगलवार को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार एसएसपी कार्यालय में जीपीएस प्रभारी के पद पर कार्यरत था। शिकायतकर्ता शैलेंद्र कुमार पांडेय अवर निरीक्षक के पद से 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके पेंशन और अन्य भुगतान से संबंधित कार्य के एवज में दीपक कुमार ने 5000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। एसीबी की टीम ने आज सुबह योजनाबद्ध तरीके से लिपिक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
शैलेंद्र कुमार पांडेय ने इसकी शिकायत एसीबी को की। एसीबी ने मामले के सत्यापन के बाद आरोप को सही बताया है और एसीबी ने आरोपी जीपीएफ प्रभारी लिपिक दीपक कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शैलेंद्र कुमार पांडे मूल रूप से धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लाल बंगला स्थित शिव शक्ति कालोनी के रहने वाले हैं।

See also  रघुवर दास सरकार के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला, हाईकोर्ट ने ACB को जवाब देने के लिए 4 हफ्ते का दिया समय
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now