रांचीः राजधानी रांची में अपराधियों को मनोबल बढ़ा हुआ है। रांची में कार से आए पांच अपराधियों ने 55 साल के व्यक्ति को अगवा किया। एटीएम ले जाकर पैसे निकाले। मोबाइल छीनने के बाद छोड़ दिया।
रांची वालों के लिए गुड न्यूज! जल्द मिलेंगे तीन और नए फ्लाईओवर; जानिए डिटेल्स
शहर के हवाई नगर रोड़ नंबर-2 में रहने वाले पीड़ित कपिलदेव पंडित ने इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 7 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे डीपीएस स्कूल के पास पुल से वे गुजर रहे थे। उसी दौरान एक कार से पांच लोग आए। उन्हें जबरन अगवा कर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की। फिर उन्हें एक एटीएम ले गए। वहां 5000 रुपए निकलवाए, फिर उनका मोबाइल, उनके पास नकद 3400 रुपये थे उसी भी ले लिया। तीन घंटे के बाद 3.45 बजे हटिया में जेबीपीएनएल कार्यालय के पास कार से उतार कर भाग गए। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।










