पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के पिटारे से एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं निकल रही है। 125 यूनिट बिजली बिल माफी से लेकर महिलाओं को रोजगार के वित्तीय सहायता उपलब्ध करने तक नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले कई राहत दिये है। सोमवार को नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय बढ़ाने का एलान कर दिया।
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का वीडियो वायरल, कीचड़ और पानी से बचने के लिए युवक के कंधे पर हुए सवार
विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नीतीश कुमार की नेतृत्व में चल रही एनडीए की सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से बढ़ाकर 9,000 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रूपये बढ़ाकर 4,500 रूपये करने हेतु विभाग को निदेशित किया गया है।
पहलगाम हमले को लेकर बिहार में NIA की छापेमारी, आरोपी एखलाख के निशानदेही पर कटिहार में रेड, हिरासत में दुर्गापुर का इकबाल
नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोगों ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये बड़े पैमाने पर काम किया है तथा इसके लिये समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 06 प्रकार की सेवायें प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अहम योगदान को देखते हुये उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा तथा समेकित बाल विकास सेवायें और बेहतर होंगी।
राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 8, 2025



