बिहार के बड़े उद्योगपति राजकरण दफ्तरी की आयकर छापेमारी के बाद तबीयत बिगड़ी, अबतक 100 करोड़ से ज्यादा की मिली बेनामी संपत्ति

बिहार के बड़े उद्योगपति राजकरण दफ्तरी की आयकर छापेमारी के बाद तबीयत बिगड़ी, अबतक 100 करोड़ से ज्यादा की मिली बेनामी संपत्ति

पटनाः किशनगंज जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति और बिहार के बड़े कारोबारियों में एक राजकरण दफ्तरी के ठिकानों पर लगातार पांचवें दिन भी इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी जारी है। दफ्तरी ग्रुप के दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी है। 5 दिनों से जारी छापेमारी के दौरान अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति मिल चुकी है।

जब तुम्हारी डिलीवरी होगी तो… कांग्रेस MLA ने सभी के सामने महिला पत्रकार से कही ऐसी बात
आयकर छापेमारी और उसके बाद मिली बेहिसाब संपत्ति सामने आते ही दफ्तरी ग्रुप के निदेशक राजकरण दफ्तरी की तबीयत बिगड़ गई इसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेहत में कोई खास सुधार नहीं होता देख राजकरण दफ्तरी को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मंगलवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल राजकरण दफ्तरी को ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

See also  कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को कांग्रेस कार्यकर्ता ने पहना दी बीजेपी की 'कमल' वाली टोपी, बिहार में हुए इस घटना का VIDEO हो रहा है वायरल

बिहार में चोरी के आरोपी के साथ हैवानियत, युवक के गुप्तांग में डाला पेट्रोल
आयकर विभाग की 150 से अधिक अधिकारी लगातार पांचवें दिन दफ्तरी ग्रुप से जुड़े दस्तावेज और बनाई गई अकूत संपत्ति की जांच कर रही है। राजकरण दफ्तरी और उनके भाई स्वर्गीय जयकरण दफ्तरी ने बिहार में चाय की खेती की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होने अपने कारोबार को बढ़ाया और आज किशनगंज जिले के हजारों एकड़ भूमि पर दफ्तरी ग्रुप चाय की खेती कर रही है। दफ्तरी ग्रुप चाय प्रसंस्करण के साथ कपड़ा, रियल स्टेट सहित कई दर्जनों कारोबार में शामिल रही है।इधर, छापेमारी में शामिल आयकर विभाग के दो अधिकारियों की तबीयत भी बिगड़ी। उनमें से एक को इलाज के लिए पटना भेजा गया है।पांच दिनों से चल रही जांच में आयकर विभाग की टीम ने कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।इनमें अकाउंट से जुड़े रजिस्टर, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य रिकॉर्ड शामिल बताए जा रहे हैं। इन्हें फिलहाल फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से खंगाला जा रहा है।

See also  खाते में आए एक हजार खरब से ज्यादा!, मोबाइल पर मैसेज देखकर किसान बेहोश, बैंक पहुंचा तो...

 

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को ACB ने रिमांड पर लिया, हजारीबाग जमीन घोटाला में 4 दिनों तक होगी पूछताछ

लगातार पांच दिनों से जारी छापेमारी को लेकर भागलपुर जोन की असिस्टेंट डायरेक्टर सुनीता कुमारी ने बताया कि अब तक 100 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति मिली है और आगे भी जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि अभी तलाशी अभियान और लंबा चलेगा। दफ्तरी ग्रुप पर चल रही छापेमारी और इसके बाद सामने आई बेनामी संपत्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।छापेमारी का दायरा शहर के नेमचंद रोड, भगत टोली, धर्मशाला रोड और पश्चिमपाली जैसे प्रमुख इलाकों तक फैला रहा। पांच दिनों से लगातार चल रही इस कार्रवाई ने इन क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियों को प्रभावित किया है।जब्त दस्तावेजों की जांच और बयान दर्ज होने के बाद तस्वीर और साफ होगी। फिलहाल विभाग ने इस मामले में किसी गिरफ्तारी या आगे की कार्रवाई पर टिप्पणी नहीं की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now