- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में पीपीपी मोड पर खुलेंगे 6 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हेमंत सरकार की मांग को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दी मंजूरी

झारखंड में पीपीपी मोड पर खुलेंगे 6 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हेमंत सरकार की मांग को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दी मंजूरी

रांचीः झारखंड में पीपीपी मोड पर छह नये मेडिकल कॉलेज अस्पताल खुलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। सुदिव्य कुमार सोनू के पत्र के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हे पत्र लिखकर नये मेडिकल कॉलेज की मंजूरी की जानकारी दी।

Gzz0iEeaoAIofdp

मैट्रिक-इंटर के टॉपरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित, छात्रों को दिये जाएंगे स्कूटी और लैपटॉप
केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया। झारखंड के धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर और जामताड़ा में पीपीपी मोड पर नये मेडिकल कॉलेज और अस्पातल खुलेगा। सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसको लेकर जानकारी देते हुए लिखा कि धन्यवाद माननीय मंत्री श्री @JPNaddaजी,झारखण्ड की जनता हेतु पीपीपी मोड पर 6 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में आपके सकारात्मक सहयोग और पहल के लिए मैं हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूँ।

See also  PM Modi के मंगलसूत्र और मुसलमान वाले बयान पर ECI कर सकता है कार्रवाई, CPM और Congress ने की है शिकायत

Gzz0iEmawAA67QG

करम महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के मार्गदर्शन में झारखण्ड सरकार राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और अब आपके इस सहयोग से झारखण्ड के 6 ज़िलों को अपना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।इन मेडिकल कॉलेजों का निर्माण राज्य की जनता के बीच गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नत चिकित्सा सेवाओं की समान पहुँच सुनिश्चित करने के साथ-साथ Universal Health Coverage के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।इस ऐतिहासिक सहयोग के लिए मैं एक बार पुनः आपका धन्यवाद करता हूँ और भविष्य में भी आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा करता हूँ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now