बीपीएससी शिक्षिका पत्नी ने दो युवकों को बुला पति को खूब पिटवाया, थाने पहुंची शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 31, 2025

बीपीएससी शिक्षिका पत्नी ने दो युवकों को बुला पति को खूब पिटवाया, थाने पहुंची शिकायत

डेस्कः बिहार में एक महिला शिक्षिका पर अपने पति की पिटाई करवाने का आरोप लगा है। मामला पूर्णिया जिले का है। यहां बीपीएससी शिक्षिका पर उनके पति ने मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने केहाट थाना पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़ित की पहचान बांका जिले के निवासी के रूप में हुई है। बताया गया है कि शिक्षिका के पति ने वर्ष 2006 में शादी की थी। पत्नी की इच्छा पढ़ाई जारी रखने एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की थी।

बिहार के बांका में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, नाराज व्यापारी विरोध प्रदर्शन पर उतरे
पेशे से किसान पति ने पत्नी की इच्छा का सम्मान किया और उसे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करते रहे। संयोग से पिछले वर्ष उनकी पत्नी बीपीएससी की शिक्षिका बनी और पूर्णिया के एक सरकारी स्कूल में योगदान दिया। शिक्षिका केहाट थाना हनुमानबाग कॉलोनी में किराया के मकान में रह रही थी। उनसे मिलने उनके पति आए।

See also  Abhishek Banerjee ने Hemant Soren के हेलीकॉप्टर का किया इस्तेमाल, उड़ान अनुमति विवाद को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

मयंक सिंह ने किया कई बड़े खुलासे, गैंगस्टर अमन साहू के लिए विदेश से भेजता था हथियार
आरोप है कि शिक्षिका ने दो युवकों को बुलाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने कहा कि परिजनों के साथ शिक्षिका भी थाने आई थी। उन्होंने मारपीट के आरोप से इंकार किया, जिसपर पीड़ित बिना कुछ बोले और बिना केस दर्ज कराए वापस चले गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now