पीएम मोदी की मां को गाली देने वाला निकला ओवैसी का फैन, NRC पर कर चुका है आंदोलन

पीएम मोदी की मां को गाली देने वाला निकला ओवैसी का फैन, NRC पर कर चुका है आंदोलन

डेस्कः बिहार के दरभंगा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा भाजपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है। उसने पुलिस के सामने पीएम को गाली देने की बात स्वीकार कर ली है। बताया जा रहा है कि रिजवी हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का प्रशंसक है। उसके गांव के लोगों की मानें तो वह ओवैसी की पार्टी AIMIM के कार्यक्रमों में शामिल होता रहा है। रिजवी ने दरभंगा जिले में अतरबेल-भरवाड़ा रोड पर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ चले आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन कर रही है।

दिल्ली में चुनाव हारने के बाद असेंबली इलेक्शन लड़ने बिहार आए, कांग्रेस के नौशाद कौन, जिनके मंच से PM मोदी को दी गई गाली
आरोपी मोहम्मद रिजवी दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। वह पंक्चर बनाने और ड्राइवर का काम करता है। पोठिया गाछी में रिजवी के पिता मो. अनीस की पंक्चर की दुकान है। रिजवी रधिया कुटी गांव में चौक पर पंक्चर बनाने एवं बाइक की छोटी-मोटी मरम्मत का काम करता है। समय निकालकर वह अन्य लोगों की गाड़ी पर ड्राइवर का भी काम कर लेता है। रिजवी चार भाइयों में सबसे छोटा है। उसकी चार बहनें भी हैं।

See also  नेपाल में भारतीय पर्यटकों के साथ बदसलूकी, बिहार बॉडर के पास APF जवानों ने की मारपीट

पीएम मोदी को मां की गाली देने वाला अरेस्ट, दरभंगा पुलिस ने मो. रिजवान को किया गिरफ्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बीते बुधवार को सिमरी थाना क्षेत्र में मोहम्मद नौशाद नाम के एक स्थानीय नेता ने स्वागत मंच बनाया था। इसी मंच से मोहम्मद रिजवी ने पीएम मोदी को गाली देते हुए उनकी दिवंगत मां के बारे में अपशब्द कहे थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद यह देश भर में चर्चा का विषय बन गया। दरभंगा पुलिस ने शुक्रवार को गाली देने वाले आरोपी मोहम्मद रिजवी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बता दें कि इस मामले में केवटी के भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद दरभंगा एसएसपी के आदेश पर सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

See also  यात्रीगण कृपया ध्यान दें...झारखंड में इंटरलॉकिंग के चलते छह और सात को 5 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें रूट बदला

पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर बिहार में बवाल, पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस ऑफिस में हंगामा
पीएम गाली केस में और गिरफ्तारियां होंगी
पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देने के मामले में अभी और गिरफ्तारियां होंगी। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज से करने में जुट गई है। सदर-2 कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में जांच की जा रही है। इसके अलावा स्वागत मंच बनाने वाले मोहम्मद नौशाद की भी तलाश की जा रही है।
किसी भी पार्टी से नहीं जुड़ा है रिजवी
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द बोलने वाले मो. रिजवी को यात्रा बाधित करने के लिए भाजपा के किसी नेता ने भेजा था। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने रिजवी के अपनी पार्टी से जुड़े होने से इनकार किया।
दरभंगा कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम ने कहा कि रिजवी के भाजपा में होने का प्रमाण उनके पास नहीं है। वह कांग्रेस में भी नहीं है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने बताया कि रिजवी बीजेपी का सदस्य नहीं है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने भी रिजवी के भी पार्टी में होने से इनकार किया है।

See also  चक्रवात Dana: झारखंड के इन जिलों में बंद किया गया स्कूल, आज रात ओडिसा के तट पर टकराएगा तूफ़ान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now