सांसद सुखदेव भगत ने अधिकारियों के साथ की लोहरदगा में बैठक, अतिक्रमण और वाहन चेकिंग अभियान को लेकर दिये निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2025

सांसद सुखदेव भगत ने अधिकारियों के साथ की लोहरदगा में बैठक, अतिक्रमण और वाहन चेकिंग अभियान को लेकर दिये निर्देश

लोहरदगा : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को जिला परिषद के सभाकक्ष में लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सांसद सुखदेव भगत ने लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए पूरे शहरी क्षेत्र, पावरगंज-अपर बाजार पथ, पावरगंज से मैना बगीचा, न्यू रोड आदि को जाम मुक्त व अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश नगर परिषद के प्रशासक को दिया।
सांसद ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है जिसमें विशेषकर कम उम्र के किशोर जो बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चलाते हैं, उन्हें ज्यादा नुकसान पहुंचा है। परिवहन विभाग ऐसे वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई करे। प्रखंड मुख्यालयों में भी वाहनों की चेकिंग की जाए। सड़क पर स्टंट करने वाले और मोडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहन चालकों के दोपहिया वाहन को प्रशासन जब्त करें। ऑटो चालक जो बैठने के लिए सीट से अधिक संख्या में यात्रियों को बिठाते हैं, वैसे ऑटो चालकों पर कार्रवाई करें। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के लिए ट्रक चालकों का वाहन चालन का लाइसेंस की जांच करें। शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले सभी वाहन चालकों की जांच की जाए। साथ ही, सभी जांच नियमित रूप से चलाई जाए।

See also  श्रावणी मेला के दौरान देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के दान पत्रों से मिले लाखों रूपये, विदेशी मुद्रा भी हुआ प्राप्त

WhatsApp Image 2025 08 28 at 19.59.13 dabc3e4a

हिंडाल्को से लेकर नाशपाति तक का लिया गया हिसाब…इस तरह सांसद सुखदेव भगत ने अधिकारियों की लगाई क्लास
राष्ट्रीय उच्च पथ, पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग अपने-अपने पथों में दुर्घटना संभावित क्षेत्र में स्पीड कम करने के लिए रम्बल स्ट्रिप लगवाएं। घुमावदार संकीर्ण रास्तों से झाड़ियों व बड़े घांसों की कटाई कराएं। झुकी व सूखे पेड़ को वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हटवाएं ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। लोगों की सुविधा व जागरूकता के लिए साइनेज लगवाएं।

WhatsApp Image 2025 08 28 at 19.59.11 51355a5e

टेंडर की शर्तें अचानक बदलने से नाराज संवेदक, लोहरदगा डीसी के सामने पेश किया गड़बड़ियों के सबूत
सांसद ने विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने, छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावक को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं से समिति को अवगत कराया। सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों में ट्रैफिक सेंस और सिविक सेंस उत्पन्न करने की आवश्यकता है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को लोकहित में कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य पवन गौतम, नेसार अहमद, मनोज भगत, कुणाल अभिषेक समेत अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी गण व सभी सदस्य उपस्थित थे।

See also  श्वेता सिंह की मुश्कलें बढ़ी, राजभवन ने निर्वाचन आयोग से पूछा-बोकारो विधायक का मामला ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का तो नहीं

WhatsApp Image 2025 08 28 at 19.59.08 b80c315bWhatsApp Image 2025 08 28 at 19.59.05 1fffb09b

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now