रांची: हफीजुल हसन की तबीयत की बिगड़ी, मंत्री को लेकर पारस अस्पताल लेकर पहुंचे चार मंत्री । विधानसभा की कार्यवाही चल रही है और इस दौरान घर पर झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ गई है । उन्हें आनन-फानन में पारस अस्पताल लेकर जाया गया । तबीायत। खराब होने की खबर मिलते ही चार मंत्री पहुंचे विधानसभा से आनन-फानन में निकले । इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हफीजुल हसन को देखने के लिए पारस अस्पताल पहुंचे हैं । गौरतबल है कि जून महीने में दिल्ली में हफीजुल हसन के हार्ट का ऑपरेशन हुआ था । इसके बाद से डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी थी ।



