दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की पस्ताव होगा पेश, विधानसभा में मंत्री दीपक बिरूआ करेंगे पेश

शिबू सोरेन को पदम भूषण पुरस्कार, 5 पद्म विभूषण सहित 131 हस्तियों को मिला सम्मान

रांचीः विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन में पेश किया जाएगा। जेएमएम के मुख्य सचेतक मथुरा महतो ने पहले ही स्पीकर को लिखित रूप में यह प्रस्ताव सौंपा है कि इसे सदन में पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए।

हेमंत सोरेन राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल, एक सितंबर को पटना जाएंगे मुख्यमंत्री
प्रस्ताव में कई विधायकों के हस्ताक्षर भी है। परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ विधानसभा में गुरुजी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पेश करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार चाहती है कि ये प्रस्ताव सर्वसम्मिति से पास कर केंद्र सरकार को भेजा जाए। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र का समापन गुरुजी के स्मृति और झारखंड की एकजुटता के प्रतीक के तौर पर दर्ज होगा। अंतिम कार्य दिवस पर पहली पाली में प्रश्नकाल होगा, जबकि दूसरी में गैर सरकारी संकल्प लाया जाएगा।

See also  रांची सहित कई जिलों में बारिश के आसार, 7 डिग्री तक पहुंचा राजधानी का न्यूनतम तापमान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now