वोटर अधिकार यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, बिहार के सियासी रण में उतरेगी भाई और बहन की जोड़ी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 26, 2025

वोटर अधिकार यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, बिहार के सियासी रण में उतरेगी भाई और बहन की जोड़ी

पटनाः 17 अगस्त की शुरू हुई राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में हरितालिका तीज के दिन मंगलवार को उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो रही है। एक दिन के ब्रेक के बाद शुरू हो रही इस यात्रा में भाई-बहन की जोड़ी बिहार की सियासी रण में पहली बार एक साथ मौजूद होंगे। ये यात्रा मंगलवार को सुपौल से शुरू होकर मधुबनी पहुंचेगी।यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेता शामिल होंगे।

अंबानी की वनतारा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई SIT, नियमों के उल्लंघन का आरोप-कोर्ट बोली-‘कहां से और कैसे लाते हैं जानवर’
सुपौल में उनकी यात्रा करीब चार किलोमीटर तक होगी। यात्रा की शुरुआत सुबह नौ बजे शहर के हुसैन चौक से प्रस्तावित है। उधर, मधुबनी जिले में 74 किलोमीटर लंबी यात्रा में कांग्रेस सांसद व वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। मधुबनी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल और यात्रा के संयोजक धीरज गुर्जर ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह नौ बजे मधुबनी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। करीब 12:30 बजे यात्रा फुलपरास के लोहिया चौक पर पहुंचेगी।मधुबनी जिले में फुलपरास से करीब छह किलोमीटर दूर झिलमिल ढाबा पर लंच रखा गया है। वहीं, 3:30 से 4.15 बजे तक सिजौलिया के दुर्गामंदिर परिसर में सामाजिक संवाद है। संवाद के बाद यात्रा मोहना झंझारपुर के लिए रवाना होगी। मोहना रोड से सरिसवपाही रोड राजे चौक से गुजरेगी। वहां से शाम करीब 7:30 बजे सकरी अंदर ब्रिज में ब्रेक होगा। इसके बाद यह यात्रा दरभंगा जिले में प्रवेश करेगी।

See also  बिहार चुनाव 2025: JDU ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसका टिकट कटा, किसकी किस्मत खुली ?

पटना में बेकाबू थार ने पांच लोगों को रौदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
प्रियंका गांधी के दरभंगा और मुजफ्फरपुर में रोड-शो का भी कार्यक्रम है। एक्टिव पॉलिटिक्स में आने के बाद प्रियंका गांधी का बिहार में यह पहला सियासी कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी जिन इलाकों में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हो रही हैं, रोड-शो करने जा रही हैं, वह भारतीय जनता पार्टी और सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का गढ़ माने जाते हैं।

पटना में दो नाबालिग बच्चों की हत्या पर भारी बवाल, अटल पथ पर नाराज लोगों ने VVIP गाड़ी को खदेड़ा, VIDEO
राहुल गांधी की चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले यात्रा के जरिये जनता के बीच पहुंचने, और अब प्रियंका गांधी के इस यात्रा में शामिल होने की टाइमिंग, दोनों को कांग्रेस की इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। प्रियंका गांधी जिस दिन वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हो रही हैं, उस दिन हरितालिका तीज का व्रत है।यह व्रत बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु की कामना के साथ निर्जला करती हैं।हरितालिका तीज का व्रत बिहार में नीतीश कुमार का कोर वोट बैंक मानी जाने वाली महिलाओं के लिए कांग्रेस की ओर से एक संदेश की तरह देखा जा रहा है। वहीं, हरितालिका तीज का व्रत बिहार में नीतीश कुमार का कोर वोट बैंक मानी जाने वाली  महिलाओं के लिए कांग्रेस की ओर से एक संदेश की तरह देखा जा रहा है। वहीं, दिन प्रियंका गांधी का जानकी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना का कार्यक्रम बीजेपी की हिंदुत्व पॉलिटिक्स को काउंटर करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा।

See also  बिहार के NDA के सम्मेलन में संग्राम, नीतीश और चिराग की पार्टी के नेता भिड़े, विधायक के बेटे और सांसद की बेटी आमने-सामने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now