- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

निक्की को जिंदा जलाने के आरोपी पति का एनकाउंटर, विपिन भाटी को पुलिस ने पैर में मारी गोली

निक्की को जिंदा जलाने के आरोपी पति का एनकाउंटर, विपिन भाटी को पुलिस ने पैर में मारी गोली

डेस्कः ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की को जलाकर मारने वाले पति विपिन की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी विपिन के पैर में गोली लगी है। यह घटना सिरसा चौराहे के पास हुई, जहां आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने विपिन भाटी को बीती शाम घटना का वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार किया था।

पूर्णिया में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक ने राहुल को किया Kiss…सुरक्षाकर्मियों के उड़े होश!
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विपिन भाटी को थिनर की वह बोतल दिखाने के लिए पुलिस उसके साथ ले जा रही थी, जिसे उसने खरीदी थी। इसी दौरान विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की और भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई, जो उसके पैर में लग गई।

रांची में अगस्त की वो रातें जब लोगों के सिर पर सवार था खून… HEC में बन रहे थे चाकू, खंजर और भाला..
पत्नी को जिंदा जलाया
बीते गुरुवार को महिला निक्की के साथ उसके ससुराल वालों ने कथित रूप से मारपीट की। आरोपी ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी बहन और बेटे के सामने आग लगा दी। पीड़िता के छह साल के बेटे ने घटना की जानकारी देते हुए कहा था, “मेरी मम्मी पर कुछ डाला, फिर उन्हें चांटा मारा और लाइटर से आग लगा दी।”
घटना के दो वीडियो हुए थे वायरल
घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में महिला पर हमला करते हुए और उसे बाल पकड़कर बाहर खींचते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे वीडियो में महिला को जलने के बाद सीढ़ियों पर चलते हुए दिखाया गया है।

See also  Jharkhand में BJP के बड़े नामों को करना पड़ा हार का सामना, अर्जुन मुंडा, सीता सोरेन और गीता कोड़ा को चुनाव में मिली शिकस्त

 

सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं का यौन उत्पीड़न, प्रिंसिपल गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा
मासूम बेटे के सामने मां को जिंदा जलाया
पीड़िता की बड़ी बहन कंचन ने मीडिया को बताया कि पति और ससुराल वाले 36 लाख रुपये की दहेज मांग पूरी न होने पर अपनी बहन पर अत्याचार कर उसे मार डाला। कंचन ने कहा, "पिछले कई दिनों से हमें दहेज के लिए पीटा और परेशान किया जा रहा था। उन्होंने मेरी बहन पर गहरा अत्याचार किया।" कंचन ने रोते हुए बताया कि उन्हें भी पीटा गया और उनकी चोटें आईं। बच्चे भी उसी घर में मौजूद थे।
21 अगस्त को दम तोड़ चुकी निक्की
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि 21 अगस्त को फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला गंभीर जलने की चोटों के साथ भर्ती हुई है, जिसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची, लेकिन महिला चोटों के कारण दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने मामले में विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी ससुराल वालों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।गौरतलब है कि निक्की और विपिन की शादी 2016 में हुई थी और उनके एक बेटे हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now