पटना समेत बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2025

पटना समेत बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

पटनाः बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम मेहरबान है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राजधानी पटना समेत अधिकतर जिलों में रविवार को बदरा बरसेगा। वहीं नौ जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार में अधिक जगहों पर बारिश होगी। वहीं दक्षिण बिहार और उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर ठनका के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, गयाजी, सारण, सीवान और रोहतास जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची में हटिया डैम ओवरफ्लो, नदियां उफान पर, अगले 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट
इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन दिनों तक विशेष बदला होने की संभावना नहीं है। वहीं शनिवार को पटना सहित 16 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस कारण राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश 15.5 मिलीमीटर जहानाबाद में हुई। वही बक्सर में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। राज्य का सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय में और सबसे कम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया।

See also  बिहार में 7 डिग्री तक गिरा तापमान, 5 जनवरी तक राहत की उम्मीद नहीं, 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

झारखंड में हो रही लगातार बारिश से बिहार में बाढ़, NH-33 पर चढ़ा पानी, रांची हो गया पानी-पानी
पटना में 25 मिलीमीटर बारिश हुई
पटना में रविवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं शनिवार को राजधानी में सुबह के समय बादल छाये रहे। इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद धूप निकल गई थी। पटना में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 2 और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड बारिश से बाहर तबाही, खूंटी का रंगरोड़ी धाम जलमग्न, सारंडा के नक्सल प्रभावित इलाकों में भूस्खलन से कई गांवों का संपर्क टूटा
आगे कैसा रहेगा मौसम
पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में अगले चार दिनों में आकाश में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं। 24-25 अगस्त के आसपास सारण, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चम्पारण के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।

See also  बिहार के थानेदार की दबंगई, जाति पूछा-थूक चपटवाया और कर दी पिटाई, SP ने की कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now