अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की रेड, 17000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी का मामला

अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की रेड, 17000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी का मामला

डेस्कः प्रवर्तन निदेशाल के बाद आद केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने देश के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी के ठिकानों पर छापेमारी की है। सीबीआई की टीम ने 17000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के खिलाफ कार्रवाई की है। CBI के अधिकारी सुबह करीब 7 बजे कफ परेड में स्थित अंबानी के आवास ‘सीविंड’ पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, सात से आठ अधिकारी परिसर में दाखिल हुए और तब से तलाशी अभियान चला रहे हैं।

कांग्रेस नेता के घर 12 करोड़ कैश और 6 करोड़ की ज्वेलरी बरामद, ED  ने ऑनलाइन गेमिंग मामले में की बड़ी कार्रवाई
छापेमारी के दौरान अंबानी और उनका परिवार घर पर ही मौजूद है। यह कार्रवाई CBI की उस जांच का हिस्सा है, जिसमें एजेंसी ने रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़ी कंपनियों तक अपनी पड़ताल का दायरा बढ़ाया है।

गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लेकर पहुंची ATS की टीम, अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर लाया गया झारखंड
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा 4 अगस्त को अनिल अंबानी से पूछताछ की गई थी। ED ने अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाने के बाद उनके कई शीर्ष अधिकारियों को भी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत पूछताछ के लिए समन जारी किए थे। जिन अधिकारियों को बुलाया गया है उनमें अंबानी के दो करीबी सहयोगी, अमिताभ झुनझुनवाला और सतीश सेठ शामिल हैं। ये दोनों अंबानी के व्यापारिक साम्राज्य में वरिष्ठ पदों पर हैं और माना जाता है कि वित्तीय संचालन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।अधिकारियों के अनुसार, अब तक कम से कम छह समन जारी किए गए हैं। इन अधिकारियों पर ED की नजर पहले से ही थी, जब विभिन्न परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now