बिहार में युवक को बदमाशों ने 12 गोलियों से भूना, मर्डर केस में जेल से आया था बाहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2025

रांची में शराब पार्टी के दौरान कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, राइफल जब्त

डेस्कः बिहार के समस्तीपुर में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान माधोपुर के रहने वाले विक्रम गिरी के रूप में हुई है। मृतक 2 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। वह नेपाली चौधरी नाम के एक व्यक्ति की हत्या मामले में जेल में बंद था।

बिहार में दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से ट्रैक्टर की टक्कर, दो मासूम जिंदा जले
घटना गुरुवार को उजियारपुर थाना इलाके के सातनपुर गांव के पास की है। गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने विक्रम गिरी की गोलियों से भून दिया। बाइक सवार अपराधियों ने विक्रम गिरी पर उसके घर के पास ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने लगभग 12 राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

पटना के मोशन कोचिंग सेंटर में छात्रों का हंगामा, फैकल्टी नहीं होने पर किया बवाल, जमकर हुई तोड़फोड़ और पथराव
गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में भय का माहौल छा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं, दूसरी ओर हमलावरों की तलाश में इलाके की सीमाओं को सील कर नाकेबंदी कर दी गई है।

See also  झारखंड में शीतलहर, 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

जिसके पिता पर पत्नी से अवैध संबंध का था शक, पति ने उसके बच्चे का काट डाला गुप्तांग
मृतक विक्रम गिरी आपराधिक प्रवृत्ति का युवक था। 2 महीने पहले वह एक हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर निकला था। उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चर्चित नेपाली चौधरी हत्याकांड भी शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now