13 साल की नाबालिग बन गई मां, धनबाद के अस्पताल में आया चौकाने वाला मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2025

13 साल की नाबालिग बन गई मां, धनबाद के अस्पताल में आया चौकाने वाला मामला

डेस्कः धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गिरिडीह की रहने वाली मात्र 13 साल की नाबालिग बच्ची बिन ब्याही मां बन गई। परिजनों ने मंगलवार की शाम उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बच्ची को गर्भवती बनाने के लिए जिम्मेदारी ठहराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बच्ची से शादी करने कि ले भी तैयार है।

चतरा में माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को फूंका, घरों में लगाया ताला
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में उसी रात उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची और नवजात स्वस्थ हैं। दोनों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। परिजनों ने गांव के ही एक लड़के को पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि उस लड़के की वजह से नाबालिग गर्भवती हुई और बेहद कम उम्र में मां बन गई। हालांकि परिजनों ने अबतक पूरे मामले में थाने में शिकायत नहीं की। सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने की बात कही जा रही है।

See also  Bihar में चलती ट्रेन से अगवा हुआ अधिकारी होटल में मिला, नवचयनित RDO ने खुद ही रची थी अपने अपहरण की साजिश

रांची में चाचा कर रहा था दिव्यांग भतीजी का रेप, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात; गिरफ्तार
शादी करने को आरोपी तैयार
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक बच्ची से शादी को तैयार है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने सरायढेला थाना और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचना दी है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को मंगलवार गिरिडीह से रेफर किया गया था। उम्र काफी कम होने की वजह से प्रसव को लेकर खतरे की आशंका बनी हुई थी। इसके बावजूद डॉक्टरों की टीम ने सावधानी के साथ सुरक्षित प्रसव कराया। यह मामला बुधवार को पूरे अस्पताल में चर्चा का विषय बना रहा। हर कोई इस मामले को लेकर आश्चर्य कर रहा है।

सेक्स चैट स्कैंडल वाले टीचर का मिला 73 पेज का अश्लील चैट और पत्र, शादी के बाद भी नहीं रूकी गंदी हरकत, अब मांग रहा है माफी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now