लोहरदगा में योगी सेना के बैनर तले दही-हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,पूर्व सांसद धीरज साहू ने किया उद्घाटन

लोहरदगा में योगी सेना के बैनर तले दही-हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,पूर्व सांसद धीरज साहू ने किया उद्घाटन

लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित शोक विनायक संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार की देर रात योगी सेना के बैनर तले दही-हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सदस्य सह संरक्षक धीरज प्रसाद साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक के पुत्र सह समाजसेवी रोहित उरांव प्रियदर्शी एवं विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, जय श्रीराम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, योगी सेना के जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल उर्फ लड्डू, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, अजय पंकज, गुप्तेश्वर गुप्ता, अरुण वर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। योगी सेना की ओर से सभी अतिथियों काे अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान योगी सेना के दिवंगत सदस्य आशीष गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई।

WhatsApp Image 2025 08 20 at 18.33.23 8147cff2

BSL उपप्रबंधक और उसकी मां चोरी के आरोप में गिरफ्तार, तनिष्क शोरूम से अंगूठी किया गायब, CCTV में कैद हुई वारदात

जीवन में धैर्य और साहस जरूरी : धीरज प्रसाद साहू
दही-हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि योगी सेना द्वारा आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम भव्य और सराहनीय है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। श्रीकृष्ण जिन्हें प्यार से हम कन्हैया भी कहते हैं, जिनका बचपन माखन चोरी के लिए प्रसिद्ध था, इसलिए मटकी फोड़ का यह खेल हमें भगवान श्रीकृष्ण के बचपन की शरारतों यादों से जोड़े रखता है। यह खेल हमें एकता, दृढ़ संकल्प और टीमवर्क की सीख देता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कई बाधाएं आती हैं, लेकिन धैर्य और साहस से उनका सामना करने पर ही सफलता मिलती है। युवा समाजसेवी रोहित उरांव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का बचपन माखन चोरी के लिए प्रसिद्ध था, इसीलिए मटकी फोड़ खेल हमें उनकी लीलाओं से जोड़े रखता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण हमें सत्य, परोपकार, मित्रता और एकता की सीख देते हैं। कार्यक्रम के लिए हजारीबाग से आए हिन्दू धर्म प्रचारक अमन कुमार ने सामूहिक रूप से जयकारा लगवाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से हमारी संस्कृति और आस्था जुड़ी है। हमें अपने धर्म-संस्कृति को पहचान कर इसे निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को एकजुट रहकर चलना जरूरी है। कार्यक्रम में मंच का संचालन शुभम और अंजली ने किया।

WhatsApp Image 2025 08 20 at 18.33.23 9d85b2cb

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को ED ने किया अरेस्ट, शेल कंपनियों में निवेश का खुलासा

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की भूमिका में सांस्कृतिक नृत्य व प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। मंच संचालन शुभम और अंजली ने किया।

बजरंग दल मांडर की टीम रही प्रथम
मौके पर बजरंग दल मांडर के पुरुष वर्ग ने सबसे जल्द मटकी फोड़कर ट्रॉफी और 11,000 रुपए का नकद इनाम अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे स्थान पर मालती ग्रुप मांडर की महिला वर्ग रही। जिन्हें 3100 रुपए का नकद इनाम और शील्ड दिया गया। इधर आयोजन में कुल छह टीमों ने भाग लिया था। अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

आयोजन में इनका रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में योगी सेना जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल उर्फ लड्डू, आशीष साहू, सोनल जायसवाल, मयंक ठाकुर, राम कुमार, श्रेयल केशरी, अमित साहू, अनूप देव, निखिल कसेरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Image 2025 08 20 at 18.32.22 ebd0eee6WhatsApp Image 2025 08 20 at 18.33.26 e1a44322WhatsApp Image 2025 08 20 at 18.33.29 0f19a9faWhatsApp Image 2025 08 20 at 18.33.30 426a163fWhatsApp Image 2025 08 20 at 18.33.30 426a163f 1 WhatsApp Image 2025 08 20 at 18.33.31 0a3e87b2WhatsApp Image 2025 08 20 at 18.33.32 adf83efeWhatsApp Image 2025 08 20 at 18.33.37 0e0990a8WhatsApp Image 2025 08 20 at 18.33.39 307f9cfa

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now