बोकारो में इलेक्ट्रो स्टील वेदांता में रोजगार को लेकर भारी बवाल, हिंसक झड़प में थाना प्रभारी का सिर फटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2025

बोकारो में इलेक्ट्रो स्टील वेदांता में रोजगार को लेकर भारी बवाल, हिंसक झड़प में थाना प्रभारी का सिर फटा

बोकारोः बुधवार को झारखंड शोषण मुक्ति उलगुलान मंच के बैनर तले जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित इलेक्ट्रो स्टील वेदांता में रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। मौके पर पहुंचे सियालजोरी थाना प्रभारी मनीष कुमार प्रदर्शनकारियों को लगातार समझाने की कोशिश कर रहे थे इसी बीच झड़प में थाना प्रभारी कि सिर हमले में फट गया। उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेतरहाट के डाक बंगला में बड़ा हादसा टला, फॉल्स सिलिंग गिरने से मची अफरातफरी, बाल-बाल बचे कई पर्यटक
बुधवार की सुबह रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने अलकुशा मोड़ को जाम कर दिया।सूचना मिलने पर सियालजोरी थाना प्रभारी मनीष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की कि सड़क जाम न करें, हम कंपनी से बातचीत करेंगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।आंदोलनकारी उग्र हो गए. जिसे देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इससे कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान थाना प्रभारी को भी चोट लग गई।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर दिया इस्तीफा, सरकार बनाने का दावा किया पेश, 28 नवंबर को होगा शपथग्रहण

रांची के स्कूल में सेक्स चैट स्कैंडल से हड़कंप, टीचर ने छात्रा को लिखा-‘वर्जिनिटी मुझसे लूस कराओ’,आरोपी शिक्षक वाट्सएप ग्रुप से हुए बाहर, DC ने दिए जांच के आदेश
घायल थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर रखी थी। उन्हें जाम हटाने के लिए समझाया जा रहा था।उन्हें यह भी कहा गया कि उन्हें कंपनी से बात करायी जाएगी। लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच किसी ने सिर पर लाठी चला दिया।जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी के घायल होने के बाद भी अलकुशा मोड़ पर आंदोलन जारी है। थाना प्रभारी मनीष कुमार का फिलहाल इलाज चल रहा है। उनके सिर और हाथ में चोटें आई हैं।कुछ आंदोलनकारियों के भी घायल होने की खबर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now