बिहार में महिला की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर की फायरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2025

सिमडेगा में युवती को घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

डेस्कः बिहार के पूर्वी चंपारण में घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी गई। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ के समीप एक 55 वर्षीय महिला को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृत महिला निमुईया के उमाशंकर प्रसाद की पत्नी चंदा देवी थी। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना के समय घर में महिला अकेली थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई।

रांची के स्कूल में सेक्स चैट स्कैंडल से हड़कंप, टीचर ने छात्रा को लिखा-‘वर्जिनिटी मुझसे लूस कराओ’,आरोपी शिक्षक वाट्सएप ग्रुप से हुए बाहर, DC ने दिए जांच के आदेश
जिसके बाद घर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर डीएसपी दिलीप कुमार और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now