बिहार में 4 साल के बच्चे के साथ हैवानियत, चॉकलेट के बहाने घर पर बुला प्राइवेट पार्ट काटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2025

सनकी युवक ने भाभी की तलवार से काटकर की हत्या, डेढ़ साल के मासूम को तलवार से वार कर किया घायल

बिहार में चार साल के बच्चे के साथ हैवानियत का खेल खेला गया। पटना के गौरीचक के सोहगी गांव में हैवानियत की यह घटना सामने आई है। पड़ोसी युवक ने ननिहाल आए चार वर्षीय मासूम को चाकलेट देने के बहाने घर पर बुलाया। उसका गुप्तांग काट दिया। बच्चे के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना गुरुवार को घटी। फिलहाल बच्चे का पीएमसीएच में इलाज जारी है।

पुलिस ने इस मामले में गुड्डू पासवान सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया है कि पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। धनरुआ के तेल्हाड़ी का बच्चा रक्षा बंधन पर अपनी मां के साथ गौरीचक के सोहगी गांव में नाना के घर आया था।

3 बाइक पर 6 लड़के-लड़कियां, 4 लेन पर जवानी की रेस में 2 हार गए जिंदगी की जंग; पटना की घटना

पड़ोस में रहने वाले युवक गुड्डू पासवान का एक हफ्ता पहले बच्चे के ननिहाल के लोगों से कहासुनी हुई थी। रंजिश में गुरुवार की शाम वह चॉकलेट का लालच देकर बच्चे को अपने घर पर ले गया और चाकू से गुप्तांग काट दिया।

See also  पटना मेट्रो के जूनियर इंजीनियर को आरा में अपराधियों ने मारी गोली, घायल JE के पिता है जेडीयू MLC के बॉडीगार्ड

परिजन इस घटना से अनजान थे। बच्चे की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपित फरार हो चुका था। इस संबंध में परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस हरकत में आई गुड्डू सहित घटना के वक्त मौजूद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now