वीणा देवी के बाद पति दिनेश सिंह का भी वोटर लिस्ट में दो जगह नाम, सांसद पत्नी और एमएलसी पति को लेकर तेजस्वी का दावा

वीणा देवी के बाद पति दिनेश सिंह का भी वोटर लिस्ट में दो जगह नाम, सांसद पत्नी और एमएलसी पति को लेकर तेजस्वी का दावा

डेस्कः बिहार में SIR पर हंगामा नहीं थम रहा है। विपक्षी पार्टियां लगातार यह दावा कर रही हैं कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान धांधली हुई है और इस धांधली के जरिए चुनाव आयोग बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाहता है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले एनडीए की सांसद वीणा देवी को लेकर दावा किया कि मतदाता सूची में उनका नाम दो जगह पर है और दोनों ही जगहों पर उनके उम्र में अंतर है। अब तेजस्वी यादव ने ऐसा ही दावा वीणा देवी के पति और जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद दिनेश सिंह को लेकर भी किया है।

सांसद वीणा देवी के दो वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का नया दावा, SIR पर उठाया सवाल
तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘पर लिखा कि नीतीश कुमार के खास एमएलसी दिनेश सिंह का ‘वोट घोटाला’ उजागर हुआ है। इनके पास एक दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃 – 𝐑𝐄𝐌𝟎𝟗𝟑𝟑𝟐𝟔𝟕 और 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃- 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟐𝟕 है। इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है। इनके दो अलग अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है। 𝐒𝐈𝐑 में इन्होंने दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे।’

See also  लोकसभा चुनाव 2024: आँकड़ों से समझिए जीत कर भी बीजेपी क्यों हैं नाखुश और हार कर भी कांग्रेस के चेहर पर मुस्कान क्यों ?

मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को दो वोटर आईडी मामले में नोटिस, चुनाव आयोग ने दो दिन में मांगा जवाब
तेजस्वी यादव ने पूछे तीखे सवाल
इसी के साथ तेजस्वी यादव ने कुछ तीखे सवाल भी पूछे हैं। तेजस्वी यादव ने पूछा है कि क्या दो अलग-अलग फॉर्म पर जेडीयू एमएलसी ने खुद हस्ताक्षर किए हैं? चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐂𝐚𝐫𝐝 के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए? क्या मुख्यमंत्री के खास होने के कारण चुनाव आयोग ने इनके दो वोट बनने दिए? क्या यह 𝐄𝐂 द्वारा 𝐍𝐃𝐀 को जिताने के लिए की गई चुनावी धांधली नहीं है? क्या चुनाव आयोग दिनेश सिंह को दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?

 

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR को वोटर फ्रेंडली माना,कहा-पहले 7 पेपर थे, अब तो 11 में कोई एक कागज मांगे रहे हैं
सांसद वीणा देवी पर कही थी यह बात..
इससे पहले तेजस्वी यादव ने एमएलसी दिनेश सिंह की पत्नी वीणा देवी को लेकर भी कई तीखे सवाल पूछे थे। तेजस्वी यादव ने बताया था कि सांसद वीणा देवी के पास भी दो अलग-अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃 - 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟒𝟑 और 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃- 𝐆𝐒𝐁𝟏𝟎𝟑𝟕𝟖𝟗𝟒 है। उन्होंने दावा किया था कि मतदाता सूची में वीणा देवी का दो जगहों पर नाम है और एक जगह उनकी उम्र 55 साल तथा दूसरी जगह उनकी उम्र 54 साल है। उन्होंने पूछा था कि क्या अब सांसद को दो अलग-अलग जगहों से नोटिस भेजा जाएगा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now