शिबू सोरेन को मिले भारत रत्न, JMM सांसद जोबा माझी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

joba majhi demant bharat ratna for shibu soren

रांचीः झाखंड मुक्ति मोर्चा की पश्चिम सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख कर शिबू सोरेन को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। जोबा माझी ने  दिवगंत शिबू सोरेन को सच्चा सामाजिक सुधारक  और  पिछड़े-आदिवासी  समाज  का  मसीहा बताया । 

जोबा माझी ने लिखा कि “बाल्यकाल में पिता को अंग्रेजों के हाथों खोने और माताजी के संघर्षमय जीवन को खोने के बावजूद कभी भी सत्य और गरीबी के लिए संघर्ष के मार्ग से विचलित नहीं हुए। यही कारण है कि उन्हें झारखण्ड का प्रतीक कहा जाता है, राज्य की जनता ‘शिबू गुरु’ मानती है। राजनीतिक रूप से अनेक उतार-चढ़ाव के बावजूद देश व समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण उनका कद और सम्मान का पूरा देश में एक खास मुकाम है।

अब समय है कि महान भारत देश अपनी परम्पराओं के अनुरूप सत्यनिष्ठ-सुधारक, समाज के प्रिय, गरीबों व वंचितों समाज के मसीहा, संघर्ष का पर्याय कहे जाने वाले दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति अपनी श्रद्धांजलि और अपने कार्य व संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करे। अतः यह उचित होगा कि उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान “भारत-रत्न” से सम्मानित करने की कृपा जाए।”

See also  ट्रेवल्स कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, घर बाहर ही अपराधियों ने मार दी गोली

 

joba majhi demant bharat ratna for shibu soren

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now