- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Ukraine-Russia Crisis Live: PM मोदी ने Ukraine में मारे गए भारतीय छात्र के परिवार से की बात, बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2022

modi-meeting

Russia Ukraine Crisis Live Updates: रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते बढ़ते संकट के बीच सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष आपातकालीन सत्र के दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा.

यूक्रेन पर रूसी हमले (Russian Invasion of Ukraine) के छठे दिन भी कीव और खारकीव जैसे शहरों में भारी बमबारी होती रही. रूस के रक्षा मंत्री ने कहा है कि उनका देश सारे लक्ष्य हासिल करने तक यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगा.रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे बड़े शहर खार्किव में गोलाबारी तेज कर दी है. इस हमले में खार्किव में आज सुबह एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा, “गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खार्किव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई.  मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

See also  यूक्रेन में रूसी बमबारी में भारतीय छात्र की मौत, MEA ने की पुष्टि

इसबीच, भारत ने आज अपने सभी नागरिकों से यूक्रेन की राजधानी कीव को तत्काल छोड़ने का आग्रह किया है. यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ताजा एडवाइजरी में कहा गया है, छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों को आज तत्काल कीव छोड़ने की सलाह दी जाती है. अब तक यूक्रेन से भारत कुल 1922 लोग लौट चुके हैं.

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव के उत्तरी इलाके, दूसरे शहर खारकीव और चेर्निहाइव में हमले तेज कर दिया हैं और घनी आबादी वाले इलाकों में तोप से गोले बरसा रहे हैं. रूसी हमले में 70 यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है. रूसी हमले के बाद पांच दिनों में करीब साढ़े तीन लाख यूक्रेनी शरणार्थियों ने पड़ोसी देश पोलैंड में शरण ली है. पोलैंड के उप गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा कि रूसी आक्रमण के बाद से लगभग 350,000 लोग यूक्रेन से पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं.

See also  यूक्रेन में फंसे 5 स्टूडेंट्स की हुई सुरक्षित वापसी

उधर, यूरोपीय संघ (EU) ने रूस पर कड़े प्रतिबंधों को आगे बढ़ाते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के प्रवक्ता, रूस के कुलीन वर्ग और पत्रकारों पर भी यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है. उधर, बीती रात संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन पर रूसी हमलों के खिलाफ बुलाई गई महासभा की विशेष बैठक में यूएन महासचिव एंटोनिओ गुटेरस ने युद्धविराम और सैनिकों की तुरंत वापसी का आह्वान किया है. गुटेरस ने कहा कि यूक्रेन में लड़ाई बंद होनी चाहिए. यूएन प्रमुख ने कहा, ”हम यूक्रेन के लिए तो त्रासदी झेल ही रहे हैं, साथ में यह एक बड़ा क्षेत्रीय संकट है और इसका प्रभाव विनाशकारी है.”

रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते बढ़ते संकट के बीच सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष आपातकालीन सत्र के दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा. एक तरफ कीव ने संयुक्त राष्ट्र से आह्वान किया कि मॉस्को उसके खिलाफ जारी आक्रामकता को रोके, तो दूसरी तरफ, रूस ने जोर दिया कि उसने शत्रुता की शुरुआत नहीं की और वह युद्ध को समाप्त करना चाहता है. UNGA ने कल आपातकालीन विशेष सत्र में यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इस दौरान रूस ने यूक्रेन पर हमले का बचाव किया.

See also  अखबारों पर क्यों फूटा बांग्लादेशी भीड़ का गुस्सा? मरते-मरते बचे 25 पत्रकार, 4 घंटे बाद रेस्क्यू

गहलोत ने यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वहां से सभी भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए. गहलोत ने ट्वीट किया, ‘यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु का समाचार दुखद है.’

उन्होंने लिखा,’ मैं भारत सरकार से पुन: निवेदन करता हूं कि उच्चतम स्तर पर वार्ता कर सभी भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला जाए. यूक्रेन की परिस्थितियों में भारतीयों को अपने हाल पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए’
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now