हेमंत सोरेन से मिले पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, नेमरा जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ जताई शोक संवेदना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2025

 लोहरदगा : झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। शिबू सोरेन के निधन को लेकर उन्होंने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को सांत्वना दी। साथ ही कहा कि दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। कांग्रेस पार्टी हेमंत सोरेन के साथ हमेशा से खड़ी है।

WhatsApp Image 2025 08 11 at 20.17.22 01cdb4eb

लोहरदगा पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधी को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन न सिर्फ राज्य के प्रधान के नाते अपनी जिम्मेदारियाें का काफी बेहतर ढंग से निर्वहन कर रहे हैं, बल्कि एक पुत्र होने के नाते भी वह अपना सर्वश्रेष्ठ कर्तव्य निभा रहे हैं। धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ढ़ाढ़स बंधाते कहा कि निश्चित रूप से एक पिता का गुजर जाना एक पुत्र के लिए काफी दुखदाई होता है। पिता का स्थान कोई नहीं ले सकता है, लेकिन पुत्र का भी दायित्व होता है कि वह अपने पिता के सपनों को पूरा करे और इस दिशा में हेमंत सोरेन पूर्ण समर्पण और एक उत्कृष्ट पुत्र होने के नाते अपना दायित्व निभा रहे हैं। मुलाकात के दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई नेता मौजूद थे।

See also  दिसंबर में हो झारखंड चुनाव संपन्न ,जेएमएम ने चुनाव आयोग से की मांग, पीएम मोदी की जनसभा पर इशारों में कर दी यह मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now