मोरहाबादी मैदान में हेमंत नहीं राज्यपाल फहराएंगें तिरंगा, 15 अगस्त को शिबू सोरेन का है दसकर्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2025

santosh gangwar- hemant soren
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बार पंद्रह अगस्त को ध्वजारोहण नहीं करेंगे । हेमंत सोरेन की जगह राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे । राजभवन की ओर से सूचना दी गई है कि  राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर मोरहाबादी में ध्वजारोहण करने हेतु प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर उन्होंने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।इस वर्ष मोरहाबादी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में राज्यपाल महोदय ध्वजारोहण करेंगे। गौरतबल है कि कि परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर माननीय राज्यपाल उप राजधानी दुमका में तथा माननीय मुख्यमंत्री मोरहाबादी में ध्वजारोहण करते हैं।
इतना ही नहीं संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के सम्मान में राज भवन में प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले ‘At Home कार्यक्रम’ को इस वर्ष आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है।
See also  Kalpana Soren को JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन ने दिया सिंबल, गांडेय विधानसभा सीट से सोमवार को दाखिल करेंगी नामांकन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now