पटना में दिनदहाड़े बैंक में घूसे अपराधी, ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी पर तान दिया पिस्टल, मचा हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2025

पटना में दिनदहाड़े बैंक में घूसे अपराधी, ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी पर तान दिया पिस्टल, मचा हड़कंप

पटनाः राजधानी पटना में सोमवार को लूट की एक बड़ी घटना अंजाम देने की कोशिश की गई। बोरिंग रोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारी से लूट की कोशिश की गई जो नाकाम हो गई और अपराधी से पिस्टल को छीन लिया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Breaking News: गोड्डा में जयराम महतो की पार्टी के नेता सूर्या हांसदा एनकाउंट में मारा गया, कई आपराधिक मामलों में था वांटेड
कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारी ने लूट की कोशिश के दौरान बहादुरी का परिचय दिया और अपराधी के हाथ से पिस्टल छीन ली। मिली जानकारी के अनुसार पटना के बोरिंग रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एस के पूरी ब्रांच में सुबह 11:55 बजे कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारी बैंक में 18.5 लाख रुपये जमा कराने जा रहे थे। जैसे ही वे बैंक की सीढ़ी पर पहुंचे, एक अपराधी ने रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी देर के लिए बैंक परिसर के हड़कंप मच गया।

See also  फेसबुक पोस्ट से जमशेदपुर में हो गया बवाल, 15 राउंड चली गोलियों से दहला इलाका; 6 घायल

तेजस्वी यादव को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, सम्राट चौधरी को Z+ के साथ ASL भी
लेकिन, कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधी का सामना किया। इस छीना-झपटी में एक राउंड गोली चली, जो दीवार में जाकर लगी। बावजूद इसके, कर्मचारियों ने हार नहीं मानी और अपराधी की पिस्टल छीन ली। अपराधी, अपनी पिस्टल और हेलमेट छोड़कर फरार हो गया। यह घटना दिनदहाड़े पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड में हुई, जिससे साफ पता चला है कि अपराधियों को पुलिस का डर नहीं रह गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now