बिहार में बनाही स्टेशन के पास बड़ा हादसा, भेड़ों की झुंड को ट्रेन ने रौंदा; 400 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 10, 2025

tain-ship

बिहार के भोजपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल खंड के सिकरिया- बनाही स्टेशन के समीप दो ट्रेनों ने भेड़ की झुंड को रौंद डाला है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 400 भेड़ों की मौत हो गई है।

कहा जा रहा है कि भेड़ों पर सियार और कुत्तों ने हमला किया था। इसके बाद हड़बड़ाहट में वो रेलवे ट्रैक पार करने लगीं। इस दौरान अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेन आ गई। इस दौरान हादसे में सैकड़ों भेड़ों की मौत हो गई है।

GST घोटाला में ED की छापेमारी, कारोबारियों के ठिकाने से मिले 27 लाख रुपए कैश

घटना के बाद रेलवे ट्रैक के समीप का एक वीडियो भी सामने आया है। कई भेड़ें वहां मृत नजर आ रही हैं। रेलवे ट्रैक पर खून के छींटे नजर आ रहे हैं। एक ग्रामीण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दो गांवों के बीच रेलवे लाइन है।

See also  बिहार में 11 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, खेलने के लिए घर से निकले मासूम का काट दिया गला

यह हादसा बेहद दुखद है। यह बहुत बड़ी क्षति है। 18-20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 400 भेड़ों की मौत हो गई है। जंगल-झाड़ और टीला जैसी जगहों पर इस तरह के भेड़ पालक रहते हैं। हमलोग कोशिश कर रहे हैं कि भेड़ पालक को मुआवजा मिल सके।

जमशेदपुर में बनेगा नया बस टर्मिनल, खर्च होंगे 145 करोड़; क्या-क्या होंगी सुविधाएं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now