शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सेहत में आंशिक सुधार, इरफान अंसारी ने दिया स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2025

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सेहत में आंशिक सुधार, इरफान अंसारी ने दिया स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट

रांचीः झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। लेकिन उनके स्वास्थ्य में आंशिक सुधार हुआ है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रामदास सोरेन को रखा गया है। शुक्रवार को राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपोलो अस्पताल में जाकर डॉक्टरों से बात की थी और मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली थी।

झारखंड में बड़ा रेल हादसा, डिटेल हुई ट्रेन से टकराई दूसरी मालगाड़ी
शनिवार सुबह झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपने सहयोगी मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया। मंत्री इरफान अंसारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शिक्षा मंत्री बड़े भाई आदरणीय श्री रामदास सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति में आंशिक सुधार हो रहा है, जो काफी अच्छा संकेत है। लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में वेंटिलेटर पर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और उनके शरीर में हल्की हलचल देखी गई है पहले से काफी बेहतर हुए है। यूरिन भी नॉर्मल पास हो रहा है , जिससे उम्मीद जगी है।

See also  लोहरदगा का फैजान युवाओं को ISIS से जोड़ने की चला रहा था मुहिम, NIA की रिपोर्ट और कोर्ट में दिये गए बयान से खुलासा

SSC CGL 2025 परीक्षा स्थगित, अब सितंबर में होगा एग्जाम,जानिये स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने क्या बताया कारण
*स्वास्थ्य अपडेट:*
– रामदास सोरेन को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके कारण उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
– डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और उनके शरीर में हल्की हलचल देखी गई है।
– यूएस के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ अशरफ से भी सलाह ली जा रही है।
– स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आदरणीय लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को उनके स्वास्थ्य की पल पल की अपडेट्स दे रहे हैं
आपकी दुआओं की अपील से निश्चित रूप से रामदास सोरेन जी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटें।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now