बिहार के मधेपुरा में निर्माणाधीन मकान में हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2025

बिहार के मधेपुरा में निर्माणाधीन मकान में हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो की मौत

डेस्कः बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के शौचालय की टंकी की सेटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से दो मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों मजदूरों को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में दोनों को भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड एक निवासी सहदेव यादव के बेटे प्रमोद यादव (55) और बुढ़ाबे निवासी दिलीप चौहान (40) के रूप में की गई है। घटना विजय भगत के निर्माणाधीन मकान में घटी।

बिहार के स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लास रूम की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे छात्र और शिक्षक
जानकारी के मुताबिक दो मजदूर निर्माणाधीन घर के शौचालय टैंक में शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। काफी देर तक जब वो बाहर नहीं आए तो दो अन्य लोग टैंक में उतर गए। जिसके बाद आनन-फानन में दो लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

See also  पटना के Caelium रेस्टूरेंट में लगी भीषण आग, होटल मालिक और पुलिस के बीच मारपीट

चिराग के ‘जीजाजी’ के टारगेट पर अब आनंद मोहन के बेटे, कहा-चेतन ने की AIIMS में डॉक्टरों के साथ गुंडागर्दी
घटना की जानकारी देते हुए सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि हादसा सेप्टिक टैंक में शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से हुआ। दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now