जज उत्तम आनंद मौत मामले में हाईकोर्ट ने वाट्सअप इंडिया हेड को पार्टी बनाने का दिया निर्देश

रांची। धनबाद में एडीजे उत्तम आनंद मौत मामले में शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ0 रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआई से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही अदालत ने इस केस से जुड़े एक व्यक्ति की चैट की डिटेल्स नहीं दिये जाने पर वाट्सअप के इंडिया हेड को भी पार्टी बनाने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी।
गौरतलब है कि धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद सुबह में मॉर्निंग वॉक में निकले थे, इसी दौरान ऑटो के धक्के में उनकी मौत हो गयी। हादसे को लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई संदेह उत्पन्न हुई और साजिश की आशंका को लेकर उच्चतम न्यायालय ने भी मामले को संज्ञान मे ंलिया। बाद में हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही हैं, लेकिन अब तक सीबीआई की टीम किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच गयी हैं। वहीं मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से लगातार पूछताछ हो रही है और नार्काे टेस्ट समेत कई जांच भी कराया जा चुका हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now