‘कभी धोखा नहीं दिया’ धनश्री से तलाक के बाद पहली बार युजवेंद्र चहल ने कहा-‘मुझे आत्महत्या…’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2025

'कभी धोखा नहीं दिया' धनश्री से तलाक के बाद पहली बार युजवेंद्र चहल ने कहा-'मुझे आत्महत्या...'

डेस्कः भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल हमेशा ही किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। चहल उस वक्त सबसे ज्यादा खबरों में रहे जब वो धनश्री वर्मा संग तलाक ले रहे थे। उस दौरान सोशल मीडिया पर चहल को जमकर ट्रोल भी किया गया था। लोगों ने युजवेंद्र को धनश्री से तलाक के बाद “धोखेबाज” तक कहा। ऐसे में अब अपने हालिया इंटरव्यू में चहल ने उस दौरान की अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके मन में आत्महत्या के विचार आते थे।

युजवेंद्र चहल हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट का हिस्सा बने। इस दौरान चहल ने अपनी पर्सनल को लेकर खुलकर बात की। युजवेंद्र ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें धनश्री वर्मा से तलाक के बाद गलत तरीके से “धोखेबाज” करार दिया गया, जबकि वे पूरे रिश्ते में वफादार रहे। उन्होंने कहा, ‘तलाक के बाद, मुझे धोखेबाज कहा गया, जबकि मैंने जिंदगी में कभी धोखा नहीं दिया।

See also  झारखंड में ट्रांसजेंडर के लिए बड़ी सौगात, सरकारी अस्पतालों में विशेष OPD खोलने के निर्देश

बांग्लादेशी एक्ट्रेस के पास भारत के दो-दो आधार कार्ड, शांता पॉल कोलकाता से हुई अरेस्ट

मैं बेहद वफादार इंसान हूं। आपको मेरे जैसा वफादार इंसान कहीं नहीं मिलेगा। मुझे अपने लोगों की बहुत परवाह है।’ चहल ने आगे कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा दुख इस बात का होता है कि लोग पूरी कहानी जाने बिना ही निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं। मुझे यही बात परेशान करती है कि आप लोगों को पता भी नहीं है कि क्या हुआ है और फिर भी आप मुझे दोष दे रहे हैं।’

युजवेंद्र ने आरजे महवश के साथ अपने कथित रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, ‘सिर्फ इसलिए कि मैं किसी के साथ देखा गया हूं, इसका मतलब यह नहीं कि आप व्यूज के लिए कुछ भी लिखेंगे और अगर आप प्रतिक्रिया देते हैं और बोलते हैं, तो 10 और लोग आकर आपको और भी ज्यादा ट्रोल करेंगे। क्योंकि उन्हें हर समय मसाला चाहिए होता है। मैं अपनी सच्चाई जानता हूं और मेरे करीबी लोग भी मेरी बारे में सब कुछ जानते हैं, इसलिए मुझे इसकी परवाह नहीं है। जब मैंने कुछ गलत नहीं किया है, तो मैं किसी के सामने अपनी सफाई क्यों दूं?’

See also  आईआरसीटीसी घोटाला: बिहार चुनाव के बीच लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर कोर्ट ने 420 के तहत आरोप किया तय

युजवेंद्र ने इंटरव्यू में खुद के डिप्रेशन में होने की बात का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं चार-पांच महीने तक डिप्रेशन में रहा। मुझे एंग्जायटी अटैक आते थे और ये बात सिर्फ मेरे करीबी लोग ही जानते हैं। मैंने सहानुभूति के लिए कभी किसी से यह बात साझा नहीं की। मेरे मन में आत्महत्या के ख्याल आते थे, क्योंकि मेरा दिमाग पूरी तरह से काम करना बंद कर चुका था।’

इसे भी पढ़ेंः

मुजफ्फरपुर में महावीर झंडा जुलूस के दौरान हिंसक झड़प,पत्थरबाजी और आगजनी में कई पुलिसकर्मी समेत 24 लोग घायल

झारखंड विधानसभा में SIR के खिलाफ पास किया जाएगा प्रस्ताव,हेमंत सोरेन का एलान,चुनाव आयोग ने राज्य में की विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज

LPG गैस के दाम में कटौती, एक अगस्त को हुई राहत की बारिश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now