बांग्लादेशी एक्ट्रेस के पास भारत के दो-दो आधार कार्ड, शांता पॉल कोलकाता से हुई अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2025

बांग्लादेशी एक्ट्रेस के पास भारत के दो-दो आधार कार्ड, शांता पॉल कोलकाता से हुई अरेस्ट

डेस्कः कोलकाता के जादवपुर से एक 28 साल की बांग्लादेशी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री का नाम शांता पॉल है और वह कई सालों से अपनी पहचान छिपाकर भारत में रह रही थी। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी भी बरामद की गई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पॉल बांग्लादेश में कई मॉडलिंग प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। 2023 से वह जाधवपुर के विजयगढ़ में एक किराए के मकान में रह रही थीं। पार्क स्ट्रीक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।कोलकाता पुलिस की पार्क स्ट्रीट थाने ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। मॉर्डल के खिलाफ बीएनसी की धारा 336(3)/338/341/61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।वह एक एयरहोस्टेस से मॉडल बनी थी, जो पिछले 6 वर्षों से कोलकाता में रह रही थी।

बिहार की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी , 1 अगस्त से देखें अपना नाम, जानिए नाम हटाने-जोड़ने की पूरी प्रक्रिया
शांता पॉल के मकान में तलाशी के दौरान उनके कई बांग्लादेशी दस्तावेज भी मिले हैं। इसमें बांग्लादेशी सेकंड्री एग्जामिनेशिन का ऐडमिट कार्ड, बांग्लादेश की एयरलाइन की आईडी शामिल हैँ। इसके अलावा शांता पॉल के पास दो आधार कार्ड पाए गए। एक में पता कोलकाता का है तो दूसरे में बर्धमान का। पुलिस का कहना है कि बर्धमान वाला आधार कार्ड 2020 में जारी हुआ था।पुलिस की तलाशी दौरान उसके नाम पर जारी कई बांग्लादेशी पासपोर्ट, रीजेंट एयरवेज (बांग्लादेश) का कर्मचारी कार्ड, ढाका की माध्यमिक शिक्षा का प्रवेश पत्र, भारतीय आधार कार्ड, भारतीय मतदाता/एपिक कार्ड, विभिन्न पतों के राशन कार्ड पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया। उसके पासफर्जी आधार-वोटर कार्ड कैसे आया? क्या वे कानूनी भी हैं? इसी से जांच शुरू हुई।

See also  ED के पूर्व चर्चित अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा स्वीकार, हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को किया था गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा में SIR के खिलाफ पास किया जाएगा प्रस्ताव,हेमंत सोरेन का एलान,चुनाव आयोग ने राज्य में की विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज
हाल ही में पॉल ने थाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उनका अलग ही पता दर्ज करवाया गया था। शांता पॉल अकसर अपना पता बदलती रहती थीं। वहीं शांता का ऐप बेस्ड कैब का भी बिजनेस था। इसी वजह से उनकी संदिग्ध गतिविधियां नजर में आ गईं।पुलिस ने बताया कि शांता पॉल ने भारतीय पहचान पत्रों को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। संदेह है कि इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट हो सकता है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये दस्तावेज कैसे बनवाए गए और इन्हें बनवाने के लिए कौन से कागजात लगाए गए थे।

LPG गैस के दाम में कटौती, एक अगस्त को हुई राहत की बारिश
लालबाजार पुलिस ने आधार, वोटर आईडी और राशन कार्ड की जांच करने के लिए UIDAI, चुनाव आयोग और राज्य के खाद्य विभाग से भी संपर्क किया है। जानकारी के मुताबिक शांता पॉल बांग्लादेश के बारीसाल की रहने वाली हैं। वहीं पॉल के पति आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। वह भी पॉल के साथ ही साउथ कोलकाता के फ्लैट में रहते थे। उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। साल 2019 में पॉल ने केरल में होने वाले मिस एशिया ग्लोबल कॉम्पटिशन में भी हिस्सा लिया था। वह बंगाली और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

See also  कल्पना सोरेन के पॉलिटिकल लांचिंग के लिए गिरिडीह तैयार, कल्पना, हेमंत और चंपाई के पोस्टरों से सजा मंच
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now