Video: भूकंप से ऑपरेशन थियेटर रहा था डोल, फिर भी रुस के डॉक्टरों ने नहीं रोकी सर्जरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2025

डेस्क:  रूस के कमचटका प्रायद्वीप में एक तीव्र भूकंप के दौरान डॉक्टरों ने साहस और कर्तव्यपरायणता की ऐसी मिसाल पेश की जो अब दुनियाभर में सराही जा रही है। घटना एक प्रमुख कैंसर अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर में हुई, जहां ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) एक मरीज की जटिल सर्जरी कर रहे थे।

सर्जरी के दौरान आया भूकंप

उसी दौरान ज़ोरदार झटकों के साथ ज़मीन हिलने लगी, लाइटें झूलने लगीं और पूरे कमरे में कंपन फैल गया। लेकिन मेडिकल टीम ने अपना संयम नहीं खोया। रिपोर्टों के अनुसार, डॉक्टरों ने न केवल अपना ऑपरेशन नहीं रोका, बल्कि एक मिनट तक खुद को और मरीज को थामे रखा ताकि कोई भी नुकसान न हो। ऑपरेशन पूरा होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज की हालत स्थिर है।

डॉक्टरों की बहादुरी की हो रही सराहना

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें दिख रहा है कि किस तरह डॉक्टर झटकों के बीच भी अपनी जगह से नहीं हटे। लोग मेडिकल टीम के धैर्य और समर्पण को सलाम कर रहे हैं। कमचटका क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है और यहां अक्सर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। हालांकि इस बार झटका अपेक्षाकृत अधिक शक्तिशाली था, लेकिन अस्पताल में किसी प्रकार की क्षति या जनहानि की सूचना नहीं है।

See also  उस्मान हादी के बाद बांग्लादेश में एक और युवा नेता सिंकदर की गोली मारकर हत्या, शेख हसीना के विरोधी नाहिद की पार्टी का था सदस्य

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बधाई

रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी डॉक्टरों की टीम को बधाई दी और कहा कि “यह घटना हमारे चिकित्सकों की सेवा भावना, मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का सर्वोत्तम उदाहरण है। ऐसे डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि डॉक्टर न केवल जीवनरक्षक होते हैं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता के सबसे मजबूत स्तंभ के रूप में खड़े रहते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now