डेस्कः पटना जंक्शन पर दुमका -पटना एक्सप्रेस से उतरने के दौरान एक महिला दारोगा के साथ गाली गलौज करने के साथ ही धक्कामुक्की की गई। घटना रविवार की बतायी जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर आरपीएफ ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रेल पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ रेल थाने में केस दर्ज कराया है। बताया जाता है कि भागलपुर जिले की रहने वाली महिला दारोगा पटना में तैनात है। वह भागलपुर रेलवे स्टेशन से दुमका-पटना एक्सप्रेस में सवार होकर रविवार को पटना जंक्शन पहुंची। ट्रेन में काफी भीड़ थी। ट्रेन के वातानुकूलित कोच से उतरने के दौरान दो युवक पीछे से धक्का देने लगे।
बंद कमरे में रोमांस करते पकड़े गए देवर-भाभी, भीड़ ने बंधक बनाकर दोनों को पीटा
इसे देख महिला ने जब इसका विरोध किया तो दोनों युवक उनसे उलझ गए और गाली गलौज करने के साथ ही हाथ पकड़कर धक्का दे दिया। जिससे वह गिरते- गिरते बची। महिला दारोगा ने तुरंत शोर मचाया तो प्लेटफार्म पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के जवान वहां पहुंच गए और दोनों जक्कनपुर थाना इलाके के पोस्टल पार्क गली नंबर 3 निवासी भोला कुमार और गयाजी जिले के बजीरगंज थाना इलाके के पाले गांव निवासी दिनेश कुमार को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ करने के बाद आरपीएफ ने दोनों को रेल पुलिस को सौंप दिया।
डॉग बाबू के बाद सोनालिका ट्रैक्टर के नाम पर प्रमाणपत्र, बिहार में खुल रही सिस्टम की पोल
रेल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल एसपी ने बताया कि दुमका-पटना एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला के साथ दो व्यक्तियों ने अभद्र व्यवहार करने के साथ ही छेड़खानी की थी। इसकी सूचना मिलते ही रेल पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।




