पटनाः राजधानी पटना में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। लोगों को उमस से तो राहत मिली है लेकिन परेशानियां भी बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पटना के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। कई घरों में पानी घुस गया है।सचिवाल थाने में जलजमाव हो गया है।
बिहार के सासाराम में पागल कुत्ते की वजह से भगदड़ जैसे हालात, डेढ़ घंटे के अंदर 50 लोगों को काटा
रविवार रात से हो रही बारिश ने सोमवार को आम लोगों के जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी क्षेत्र के कई निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पटना जंक्शन के आस-पास का इलाका, अदालतगंज, किदवईपुरी, राजेंद्र नगर और कंकड़बाग जैसे क्षेत्रों में सड़कों पर घुटने भर पानी भर गया है।
बिहार के क्रिमिनल का UP में एनकाउंटर, 50 हजार के इनामी में STF ने किया ढेर
सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में अदालतगंज शामिल है, जहां न केवल सड़कों पर बल्कि कई घरों के भीतर भी बारिश का पानी घुस गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रातभर तेज बारिश होती रही और सुबह होते-होते उनका घरेलू सामान भींग गया। लोगों को अपने फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बच्चों की किताबें ऊपर उठाकर रखने को मजबूर होना पड़ा।
पटना के होटल सम्राट इंटरनेशनल में लगी भीषण आग, अफतरातफरी के बीच खिड़की से कूदे लोग
पटना जंक्शन के समीप जलजमाव के कारण रेल यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन के बाहर ऑटो और टैक्सी सेवा प्रभावित रही और यात्री घंटों पानी में खड़े रहकर वाहन का इंतजार करते रहे हैं। कई ट्रैक पर भी पानी चढ़ गया है, जिसके कारण रेलवे का परिचालन प्रभावित हो रहा है।
MLA ने राजधानी ट्रेन के AC-1 कोच में किया ऐसा कांड, हर तरफ मचा हाहाकार, GRP-RPF के उड़े होश
मौसम विभाग ने सोमवार को बिहार में पटना सहित कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार मंगलवार को भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की भी खबर है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, बक्सर, भोजपुर और गया में भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।





