बिहार के क्रिमिनल का UP में एनकाउंटर, 50 हजार के इनामी में STF ने किया ढेर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2025

बिहार के क्रिमिनल का UP में एनकाउंटर, 50 हजार के इनामी में STF ने किया ढेर

पटनाः बिहार के बेगूसराय का कुख्यात गैंगस्टर डब्लू यादव उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया है। 50 हजार का इनामी डब्लू हम पार्टी नेता की हत्या,अपहरण समेत 24 गंभीर मामलों में वांटेड था। नोएडा STF, बिहार और हापुड़ पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। डब्लू यादव के हत्या, डकैती और लूट जैसे 24 संगीन मामलों में वांक्षित था। उसके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पटना के होटल सम्राट इंटरनेशनल में लगी भीषण आग, अफतरातफरी के बीच खिड़की से कूदे लोग
करीब दो महीने पहले बिहार के बेगूसराय में हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश शाह का अपहरण कर लिया गया था। इसे लेकर बेगूसराय में नेशनल हाईवे-31 पर जाम और प्रदर्शन भी हुआ था। राकेश की मां शकुंतला देवी ने तब ही अपने बेटे के अपहरण के लिए बेगूसराय के थाना ज्ञानडोल कमाल के रहने वाले डब्लू यादव को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने डब्लू यादव को पब्लिक हवाले करने या फांसी देने की मांग की थी।

See also  लुगू बाबा के पूजन-दर्शन को जुटे दो लाख संथाली श्रद्धालु

MLA ने राजधानी ट्रेन के AC-1 कोच में किया ऐसा कांड, हर तरफ मचा हाहाकार, GRP-RPF के उड़े होश
इस घटना को लेकर लोग पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे थे। बता दें कि हम नेता राकेश शाह के अपहरण के बाद हत्या के मामले में वांक्षित एक अन्य अपराधी गौरव को मानेसर क्राइम ब्रांच की टीम ने पिछले दिनों गुरुग्राम के सेक्टर 37 डी के इलाके से गिरफ्तार किया था। गौरव पर 25 हजार रुपए का इनाम था।

लेडी डॉक्टर को ब्लैकमेल कर किया रेप, धर्मांतरण गैंग के चंगुल से छूटी पीड़िता की भयावह कहानी
डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय जिले में कई गंभीर मामलों में वांटेड था और उस पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित था।डब्लू यादव की तलाश में बिहार पुलिस जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बिहार पुलिस को हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में डब्लू यादव के होने की जानकारी मिली थी। इस पर दोनों टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि डब्लू यादव से सरेंडर करने को कहा गया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से डब्लू यादव घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डब्लू यादव के खिलाफ बिहार में हत्या, डकैती समेत 24 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कई कारतूस बरामद किए हैं।

See also  अनंत सिंह के समर्थक पर सोनू-मोनू ने की फायरिंग, फेसबुक पोस्ट पर विवाद के बाद गोलीबारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now