चाईबासा नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जमीन के नीचे छिपाए 35 लाख रुपये कैश बरामद

चाईबासा नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जमीन के नीचे छिपाए 35 लाख रुपये कैश बरामद

डेस्कः माओवादियों खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को चाईबासा में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 35 लाख रुपये कैश बरामद किये है। बरामद किये गए कैश माओवादियों ने सुरक्षाबलों के खिलाफ जमीनी सुरंग बिछाने और विस्फोटक खरीदने के लिए रखा था।

Jharkhand में अगले 24 घंटे होगी भारी बारिश, कोल्हान में पानी से कई गांवों का कटा संपर्क
बरामद रुपयों की गड्डी पेपर और प्लास्टिक में लपेटी हुई हैं। अलग-अलग कुल 35 गड्डियां है. सभी पैसों को स्टील के केन में डालकर जमीन में दफनाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस ने इन रुपयों को बरामद कर लिया है। थाना ले जाकर रुपयों की गिनती की जायेगी। इसके बाद ही सटीक राशि का पता चल सकेगा। फिलहाल अनुमान है कि करीब 35 लाख रुपये हैं।

See also  नक्सलियों के लिए रसद जुटाने वाला इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति मुठभेड़ में ढेर, सागेन दस्ते का था सक्रिय सदस्य

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now