बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन, चुनाव से पहले नीतीश कुमार की एक और बड़ी घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2025

बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन, चुनाव से पहले नीतीश कुमार की एक और बड़ी घोषणा

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से की जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। इस आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे जिसमें एक महिला या ट्रांसजेंडर होंगे।

बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7 करोड़ से ज्यादा फॉर्म हुए जमा; 65 लाख वोटरों के कटेंगे नाम

WhatsApp Image 2025 07 27 at 08.05.38 bf9d291b
इससे पहले नीतीश कुमार बिहार में 125 यूनिट बिजली बिल माफ, महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, पत्रकार बीमा योजना की राशि बढ़ाने के समेत कई बड़ी घोषणा कर चुके है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को लेकर घोषणा करते हुए पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है। यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्रवाई करेगा।
बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे। यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

See also  Pawan Singh को BJP ने बनाया बिहार विधानपरिषद चुनाव में उम्मीदवार, संजय मयूख फिर से बनेंगे MLC
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now