बचपन से गुंडागर्दी करता था, लड़कियों को छेड़ता था- सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी का बड़ा हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2025

बचपन से गुंडागर्दी करता था, लड़कियों को छेड़ता था- सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी का बड़ा हमला

पटनाः बिहार में SIR पर सियासी घमासान मचा हुआ है। विधानमंडल सत्र के दौरान सदन और सदन से बाहर खूब हंगामा हो रहा है। सरकार और विपक्ष के बीच जारी खींचतान और नोंकझोंक के बीच राबड़ी देवी ने एक ओर तेजस्वी यादव की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए उनकी जान को खतरा बताया है तो दूसरी ओर राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला किया है।

तेजस्वी यादव की जान को खतरा, चार बार मारने की हुई कोशिश, राबड़ी देवी का बड़ा बयान
विधानमंडल परिसर में एसआईआर को लेकर प्रदर्शन के दौरान सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच टकरार को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी को लेकर कहा कि वो बचपन से ही बोरिंग रोड़ में गुंडागर्दी करता था, मैने बचपन से देखा है कि वो वहां लड़कियों को छेड़ता था।

 

बिहार के वोटर लिस्ट में नहीं है नाम, तो चुनाव आयोग देगा एक महीने का समय, SIR पर बड़ा अपडेट
वहीं एसआईआर को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि "बिहार की जनता, गरीबों का सवाल है हम विरोध करेंगे। जो लोग बाहर गए हैं उन्हें तो वोटर आईडी कार्ड नहीं मिलेगा और वे वोट से वंचित हो जाएंगे इसलिए हम लोग घेराव कर रहे हैं..."

See also  बाघ के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, अचानक कर दिया हमला; रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now