9 कुत्तों ने एक साथ किया महिला पर हमला, नोंच-नोंच कर किया लहूलूहान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 24, 2025

9 कुत्तों ने एक साथ किया महिला पर हमला, नोंच-नोंच कर किया लहूलूहान

डेस्कः आवारा कुत्तों का आतंक बिहार के गोपालगंज में देखने को मिला। कुत्तों के झुंड ने महिला पर एक साथ हमला कर दिया। महिला चीखती रही, चिल्लाती रही, रोते रही लेकिन कुत्तों ने नोंचना बंद नहीं किया। महिला का चेहरा ही नहीं पूरा शरीर लहूलूहान हो गया।

साहिबगंज में ACB की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के मुख्य गेट के पास की है, जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला पर 9 कुत्तों के झुंडा ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से महिला लहूलूहान होकर पूरी तरह जख्मी हो गई। महिला के ऊपर आवारा कुत्तों के हमले का यह दर्दनाक घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम पर केस, गलत कागजात के जरिये मेडिकल कॉलेज खोलने की थी तैयारी,बचाव में उतरे बाबूलाल मरांडी
दरअसल, बुधवार को महिला सड़क किनारे अकेली बैठी हुई थी। कुत्तों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उस पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। कुत्तों के झुंड ने महिला को बुरी तरह से नोंचने और घसीटने लगे, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। इस दर्दनाक का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में बेवश महिला चिल्लाती रही और आवारा कुत्ते उसे नोचते रहे।

See also  रांची में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमीन कारोबारी हत्याकांड के शूटर को लगी गोली

हेमंत कैबिनेट में 21 एजेंडों पर लगी मुहर, पुलिस, कक्षपाल, सिपाही, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला
फिलहाल महिला का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। जख्मी महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में की गई है। दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जख्मी महिला यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है और कई दिनों से भटकर कुचायकोट में रहती थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now