डेस्कः पति पत्नी के बीच विवाद के हिंसक होने का एक अजीबोगरीब मामला बिहार के गया जिले से आई है। जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी ने पति का जीभ दांतों से काट लिया और उसे चबाकर निगल गई। घायल अवस्था पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटना में भौकाल बनाना था, इसलिए चेहरे पर… चंदन मिश्रा हत्याकांड में खुला तौसीफ का राज
ग्रामीणों ने बताया कि, इस घटना के बाद पति की स्थिति बिगड़ गई। परिजन छोटे दास को लेकर इलाज के लिए खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां घायल पति का प्राथमिक उपचार कर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।बताया जाता है कि अस्पताल में दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ।
बिहार में सरपंच की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर से विवाद के बाद हुई फायरिंग
इस अजीबोगरीब घटना की जानकारी खिजरसराय पुलिस तक भी पहुंची। हालांकि मामले को लेकर थाना में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि इलाके में तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। कोई अंधविश्वास तो कोई पत्नी के गुस्से को घटना के पीछ की वजह बता रहा है।
साबरमती एक्सप्रेस से बिहार भेजे जा रहे एक करोड़ 80 लाख रुपये को किया गया बरामद, यूपी के बलिया में GRP को मिली बड़ी कामयाबी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मीना राय ने बताया कि ”हमारे अस्पताल में बीती रात एक मरीज आया था, जिसका जीभ कटा हुआ था। उसकी पत्नी द्वारा ही जीभ काटने की बात सामने आई थी। घायल को बहुत खून आ रहा था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।”


