वंदे भारत के सामने आ गया शख्स, टकराने से ट्रेन के इंजन का कवर टूटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2025

वंदे भारत के सामने आ गया शख्स, टकराने से ट्रेन के इंजन का कवर टूटा

पूर्वी चंपारणः मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के चैलाहां हॉल्ट व सेमरा स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या- 170/5 -7 के समीप गाड़ी संख्या -26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर अप वंदे भारत ट्रेन के सामने मंगलवार को अचानक एक व्यक्ति आ गया। वह सामने से ट्रेन से टकराया।

SIR पर चुनाव आयोग की ओर से बड़ा अपडेट, बिहार में वोटर लिस्ट से हटाएं जाएंगे 51 लाख मतदाताओं का नाम
घटना में ट्रेन के इंजन के अगला हिस्से में लगा कवर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के पायलट ने सुगौली स्टेशन पर रुककर ट्रेन से एक अज्ञात व्यक्ति की टकराने की सूचना समस्तीपुर कंट्रोल को दी।

नालंदा के हरनौत में थाना परिसर में दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
सूचना के बाद बापूधाम RPF पोस्ट के ASI शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंच कर ट्रेन से टकराने वाले व्यक्ति की खोजबीन की। काफी खोजबीन के बाद भी संबंधित व्यक्ति घटनास्थल के समीप मृत या जख्मी अवस्था में नहीं मिला।

See also  विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल,विराट रामायण मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

बिहार विधानसभा में SIR पर हुआ बवाल, विपक्ष के विधायकों ने टेबल पलटा, तेजस्वी ने कहा चर्चा जरूरी
RPF के जवानों ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया गया है कि टकरानेवाले व्यक्ति के स्वजन उसे उठाकर कर ले गए होंगे। इधर, सुगौली स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के इंजन के अगले हिस्से को इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मरम्मत की। इस दौरान यह ट्रेन 23 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही।
रेलवे सुरक्षा बल के कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि घटना स्थल पर जांच के लिए पदाधिकारी को भेजा गया है। ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई है। ट्रेन के सामने कौन आया था, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now